फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   300 nomination papers canceled, including three Zilla Panchayat members

तीन जिला पंचायत सदस्य सहित 300 नामांकन पत्र निरस्त

Sat, 10 Apr 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
300 nomination papers canceled, including three Zilla Panchayat members
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुई नामांकन प्रक्रिया के बाद शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच का कार्य पूरा हुआ। इस दौरान डीडीसी के साथ ही प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों के तीन सौ नामांकन पत्र खामियां पाए जाने के कारण निरस्त किए गए।
विज्ञापन

इसमें 3 जिला पंचायत सदस्य, 16 ग्राम प्रधान, 43 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा 238 ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन पर्चे शामिल रहे। अब सोमवार 11 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक होने वाली नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में बचे दावेदारों को चुनाव निशान का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद ही पंचायतों में चुनाव प्रचार पूरी तरह जोर पकड़ेगा।
विज्ञापन

विकास खंड परसपुर में ग्राम प्रधान पद के दो, ग्राम पंचायत सदस्य के 19 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद के 9 नामांकन पत्रों को विभिन्न त्रुटियों के कारण निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरओ परसपुर जयदीप सिंह ने बताया कि विकास खंड परसपुर में ग्राम पंचायत प्रधान का 75 पद है। जिसमें 631 लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। जिसमें दो नामांकन निरस्त किया गया। पहला ग्राम पंचायत पसका का है। यहां की कुसुमा सिंह आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं।
जिस पर आपत्ति आ गयी थी। दूसरा ग्राम पंचायत धनौरा का है। यहां के उमेश कुमार सिंह का नामांकन पत्र निरस्त किया गया। इनका नाम मतदाता सूची में नहीं था। उन्होंने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के 121 पद है। जिस पर 626 लोगों ने नामांकन किया था।
विभिन्न कारणों को लेकर 9 लोगों का नामांकन निरस्त किया गया। इसी तरह 975 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर मात्र 804 लोगों ने नामांकन किया था। जिसमें 19 लोगों का नामांकन पत्र निरस्त किया गया।
नवाबगंज में 71 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद पर 688 नामांकन दाखिल किए गए जिसमें सभी का नामांकन बैद्य पाया गया, जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का एक नामांकन प्रस्तावक का दूसरे वार्ड से होने की वजह निरस्त कर दिया गया।
आरओ सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र पंचायत के 92 पद के लिए कुल 250 नामांकन हुआ था जिसमें क्षेत्र पंचायत वार्ड लिदेहना ग्रंट -1 से प्रत्याशी विनोद कुमार का प्रस्तावक दूसरे वार्ड का होने की वजह से पर्चा निरस्त किया है।
ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 977 नामांकन दाखिल किए गए थे जिसमें कटरा भोगचंद के संदीप, महेशपुर की काजल तथा हरदवा ग्राम पंचायत की खुशबू की उम्र कम होने की वजह से नामांकन निरस्त किया गया।
उन्होंने बताया कि तीनों की उम्र 20 वर्ष थी। इसी तरह मनकापुर में प्रधान का कोई पर्चा निरस्त नहीं हुआ। बीडीसी के आठ पर्चे तथा 47 ग्राम पंचायत सदस्य के पर्चे निरस्त किए गए। बेलसर में छह ग्राम प्रधान, पांच बीडीसी व 34 ग्राम पंचायत सदस्य के पर्चे निरस्त किए गए।

हलधरमऊ में तीन बीडीसी का पर्चा निरस्त किया। वजीरगंज में प्रधान के दो, 11 बीडीसी व 48 सदस्य के नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं। इसी तरह पंडरी कृपाल के प्रधान के चार, बीडीसी का एक तथा चार ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन निरस्त किए गए हैं। करनैलगंज में प्रधान का कोई पर्चा निरस्त नही हुआ है। यहां बीडीसी के तीन, सदस्य के 24, इटियाथोक में प्रधान के दो, बीडीसी के चार तथा सदस्य के 37 एवं तरबगंज में एक बीडीसी व 22 सदस्य के पर्चे निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed