फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   28.50 crore for electrification of Gonda-Bahraich track

गोंडा-बहराइच ट्रैक के विद्युतीकरण के लिए 28.50 करोड़

Thu, 04 Feb 2021 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
28.50 crore for electrification of Gonda-Bahraich track
गोंडा। केंद्रीय बजट में हुई घोषणा के अनुसार गोंडा-बहराइच रेलवे रूट का विद्युतीकरण किया जाएगा। इसके लिए बजट में 28.50 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। गोरखपुर-गोंडा वाया बलरामपुर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण पहले से चल रहा है। इसमें दूसरे चरण में होने वाले आनंद नगर-सुभागपुर गोंडा के मध्य 170 किलोमीटर रेलवे रूट के लिए भी 116 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है।
विज्ञापन

बहराइच-गोंडा व बलरामपुर जिलों के करीब एक करोड़ लोगों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। बीते एक फरवरी को पेश हुए केंद्रीय बजट का आवंटन शुरू हो गया है। गोंडा-गोरखपुर वाया बलरामपुर के बीच दो फेज में विद्युतीकरण होना है। पहले चरण में गोरखुपर से आनंदनगर तक विद्युतीकरण किया जा रहा है, जबकि दूसरे फेज में आनंदनगर से बलरामपुर होते हुए सुभागपुर तक करीब 170 किलोमीटर का विद्युतीकरण किया जाना है।
विज्ञापन

इसके लिए भारत सरकार ने 116 करोड़ रुपये आवंटित किए गये हैं। इसके अलावा गोंडा-बहराइच रेल रूट करीब 60 किलोमीटर का भी विद्युतीकरण किया जाना है। यह लाइन अभी एक साल पहले ही ब्रॉडगेज में परिवर्तित की गई थी। लेकिन इस पर अभी ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। कोरोना काल के पहले तक इस पर एक पैसेंजर ट्रेन संचालित की गई थी उसे भी इस समय बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन अब नए सिरे से इस रेल रूट पर विद्युुतीकरण का कार्य होना है जिसके लिए 28 करोड़ 53 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसके लिए अक्तूबर 2021 तक का समय दिया गया है। भारत सरकार ने रेलवे लाइनों के विद्युतीकरण का कार्य 2023 तक पूरा करने का वादा किया है। इसके बाद देश में कोई लाइन बिना बिजली के नहीं रह जाएगी।

समयावधि में पूरी होगी परियोजना
रेलवे लाइनों के विद्युुतीकरण के लिए आवंटित बजट व समय का जो निर्देश रेलवे बोर्ड से प्राप्त हुआ है उसका अक्षरश: पालन कराया जाएगा। सभी काम समयावधि में पूरी होगी। पूर्वोत्तर रेलवे इसके लिए दृढ़ संकल्पित है।
-मोनिका अग्निहोत्री, डीआरएम पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed