फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   25 quintals of paddy was purchased on the first day

Gonda News: पहले दिन खरीदा गया 25 क्विंटल धान

Sat, 01 Nov 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 01 Nov 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
25 quintals of paddy was purchased on the first day
राजकीय क्रय केंद्र परसपुर ए पर किसानों का इंतजार करते प्रभारी। -संवाद - फोटो : बस स्टेशन परिसर में खड़ीं बसें।
गोंडा। शासन के निर्देश पर शनिवार से जिले के 99 क्रय केंद्रों पर धान खरीद प्रक्रिया तो शुरू हो गई, लेकिन पहले दिन ज्यादातर केंद्रों पर बोहनी नहीं हुई। सिर्फ हलधरमऊ के गद्दोपुर में एक किसान ने 25 क्विंटल धान बेचा। वहीं, कई केंद्रों पर अभी तक उपकरण ही नहीं पहुंचे। सर्वर के कारण पंजीकरण में भी किसानों को समस्या हुई।
विज्ञापन

खरीद शुरू होने के पहले दिन हलधरमऊ विकासखंड के गद्दोपुर में स्थित खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर खरीद की बोहनी हुई। किसान जयबक्श सिंह धान लेकर पहुंचे। करनैलगंज एसडीएम नेहा मिश्रा ने कांटा का पूजन का किसान को सम्मानित किया। जयबक्श ने 25 क्विंटल धान बेचा।
विज्ञापन

परसपुर क्षेत्र के गोगिया स्थित धान क्रय केंद्र त्यौरासी में प्रभारी प्रवीण शुक्ला ने बताया कि केंद्र तो खोल दिया गया है, लेकिन अब तक बोरा नहीं मिला है। डोमाकल्पी, डोमा आह्लाद, गोगिया और हड़ियागाड़ा गांवों में चकबंदी प्रक्रिया चलने के कारण किसानों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। यही कारण रहा कि पहले दिन कोई किसान धान लेकर केंद्र पर नहीं पहुंचे। इटियाथोक क्षेत्र के धान क्रय केंद्र ‘ए’ और ‘बी’ का भी यही हाल रहा। केंद्र प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि दोनों केंद्रों पर सिर्फ दो किसानों ने पंजीकरण कराया है, लेकिन सर्वर की तकनीकी दिक्कतों व धान की अधिक नमी के कारण खरीद नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपिया ब्लॉक के मसकनवा बाजार के पास धुसवा स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र पर भी सन्नाटा पसरा रहा। प्रभारी ध्रुव कुमार ने बताया कि पांच किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है, बारिश और खेतों में खड़ी फसल के कारण कोई भी धान लेकर नहीं आया। केंद्र पर कांटा, डेस्टर व नमी मापक यंत्र की व्यवस्था की गई है। कुल दस हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बरसात के चलते अधिकांश किसानों की फसल अभी कटी नहीं है।

सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश
सभी क्रय एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया गया है कि केंद्र पर बारदाना, पेयजल व अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। किन कारणों से उपकरण व अन्य सामग्री केंद्रों तक नहीं पहुंचा, इसकी जानकारी ली जाएगी। शाम पांच बजे तक एक किसान ने धान बेचा है। खरीद देर शाम तक चलेगी।
एनके पाठक, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed