फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   24 hour testing facility will be available in the medical college

Gonda News: मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे मिलेगी जांच की सुविधा

Sun, 27 Apr 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 27 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
24 hour testing facility will be available in the medical college
गोंडा। महाराजा देवी बख्श सिंह चिकित्सा महाविद्यालय के क्षेत्रीय निदान केंद्र में मरीजों को अब 24 घंटे जांच की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी चल रही है। 12 घंटे के संचालन के स्थान पर अब 24 घंटे पैथोलॉजी संचालन के लिए एक नई, अत्याधुनिक जांच मशीन आ गई है, जो पहले से मौजूद मशीन से तीन गुना अधिक क्षमता वाली है। इस नई मशीन से सभी प्रकार की बायोकेमेस्ट्री जांचें की जा सकेंगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने वाले मरीजों को पहले सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक ही जांच की सुविधा मिल पाती थी। रात के समय भर्ती होने वाले मरीजों को अगले दिन जांच के लिए बुलाया जाता था। पहले पैथोलॉजी में एक बार में केवल 50 सैंपल जांचने वाली मशीन उपलब्ध थी, लेकिन अब इस नई मशीन से एक साथ 150 सैंपल जांचे जा सकेंगे। इससे मरीजों को समय पर जांच रिपोर्ट मिल सकेगी। नए सिस्टम के तहत, दोपहर 1 बजे तक 90 प्रतिशत मरीजों की रिपोर्ट उपलब्ध कर दी जाएगी, जिससे डॉक्टरों को ओपीडी खत्म होने से पहले ही मरीजों की रिपोर्ट मिल सकेगी। पैथोलॉजी कर्मियों के अनुसार, यह मशीन मई के पहले सप्ताह तक इंस्टाल हो जाएगी और तब से तीन पालियों में 24 घंटे पैथोलॉजी सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने ने बताया कि नई बॉयोकेमेस्ट्री जांच मशीन के आने से अब जांच क्षमता तीन गुना बढ़ जाएगी, जिससे मरीजों को समय पर रिपोर्ट मिल सकेगी। यह 24 घंटे पैथोलॉजी संचालन की योजना को सफल बनाने में भी मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed