फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   23 thousand farmers will become happy by joining cooperative

Gonda News: सहकारिता से जुड़ खुशहाल बनेंगे 23 हजार किसान

Tue, 03 Oct 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 03 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
23 thousand farmers will become happy by joining cooperative
गोंडा। बदहाल सहकारी समितियों को समृद्ध बनाकर किसानों को खुशहाल करने की मुहिम अब रंग दिखाने लगी है। किसान अब खुद सहकारी समितियों की सदस्यता लेने को उत्साहित दिखने लगे हैं। इसके चलते ही सितंबर माह में बी-पैक्स सदस्यता अभियान के तहत 23,210 नए सदस्य बने, जिन्होंने करीब 50 लाख रुपये का शेयर बांड खरीदा। इससे आने वाले समय उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन




इसके साथ ही 33 समितियों ने मॉडल समिति बनाने के लिए आवेदन भी किया है। इससे किसानों से जुड़े कृषि संबंधी कार्य के साथ ही एनआईसी व ई-डिस्ट्रिक संबंधी कार्य भी आसानी से हो सकेंगे। जिले में 161 साधन सहकारी समितियां संचालित हैं, इसमें से अधिकांश समितियां बदहाल हो चुकी थी। इससे किसान भी समितियों से दूरी बनाने लगे थे। इस बीच समितियों की हालत सुधारने के लिए नई योजनाओं का शुभारंभ होने से किसानों का रुझान इन समितियों की ओर बढ़ने लगा। भविष्य में होने वाले फायदे को देखते हुए बड़ी संख्या में किसानों ने समितियों की सदस्यता भी ली।
विज्ञापन


किसान महज 21 रुपये की रसीद कटवाकर सहकारी समिति का सदस्य बन कर कम से कम 200 रुपये का शेयर बांड भी खरीद रहे हैं। यह समितियां किसानों को सस्ती दर पर खाद बीज व कृषि यंत्र मुहैया कराने के साथ ही ब्याज मुक्त ऋण देने की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब प्रदेश सरकार की ओर से साधन सहकारी समितियों को वित्तीय मदद देने के लिए दस-दस लाख रुपये का क्रेडिट लिमिट दिया जाएगा। जिसका ब्याज भी किसानों को नहीं भरना होगा, प्रदेश सरकार की ओर से क्रेडिट लिमिट का ब्याज भरा जाएगा। इसके तहत प्रत्येक सदस्य कम से कम 200 रुपये का शेयर खरीदकर समिति से ऋण पाने का पात्र बन सकता है।

शासन स्तर से नई योजनाओं के संचालन के साथ ही काफी मेहनत कर 23 हजार सदस्य बनाए गए हैं। इसके बाद अब समितियों को मॉडल बनाने की कवायद चल रही है।
अशोक मौर्य, सहायक निबंधक सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed