{"_id":"64aaef7ac714a1cb800c7a25","slug":"220-schools-of-gonda-will-get-new-buildings-gonda-news-c-100-1-gon1002-594-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 220 स्कूलों को मिलेंगे नए भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 220 स्कूलों को मिलेंगे नए भवन
Sun, 09 Jul 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के परिषदीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। 220 स्कूलों में नए भवन का निर्माण हो रहा है, जिसका कार्य जल्द ही पूरा होगा। इसके अलावा 357 स्कूलों में स्मार्ट क्लास में बच्चें पढ़ेंगे। इसके लिए बजट देने के साथ ही शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने बताया कि 357 परिषदीय स्कूलों को स्मार्ट बनाने पर 7.85 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे करीब 50 हजार बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। पहले जिन स्कूलों में स्मार्ट क्लास चल रही हैं, उन्हें और बेहतर बनाया जाएगा। बीएसए ने शनिवार को झंझरी ब्लाॅक के कंपोजिट स्कूल फिरोजपुर, हलधरमऊ ब्लाॅक के प्राथमिक स्कूल बजंजरिया, कंपोजिट स्कूल धोबहाराय, प्राथमिक विद्यालय धोबहाराय द्वितीय का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई के बारे में जानकारी की। कहा कि पढ़ाई से ही भविष्य सुरक्षित होगा। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि डीबीटी के तहत छात्रों के डाटा फीडिंग का काम पूरा करें और लाभ दिलाएं।
परिषदीय स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई को स्मार्ट बनाने के लिए डिजिटल कंटेंट के जरिए स्मार्ट क्लास रूम तैयार किए जाएंगे। इसके लिए शिक्षक डिजिटल लर्निंग में दक्ष बनेंगे। जिससे ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन गुणवत्ता को बरकरार रखते हुए पढ़ाई के स्तर को निखार सकें। निपुण भारत अभियान के तहत प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूलों के बच्चों के लिए दीक्षा एप समेत कई अन्य माध्यमों को तैयार किया गया है। दीक्षा एप से टेक्स्ट बुक और टीचिंग मैनुअल उपलब्ध कराया गया है। इसके जरिए 6500 से ज्यादा वीडियो कंटेंट के जरिए बच्चों को क्लास रूम में पढ़ाया जाएगा। स्कूलों में प्रोजेक्टर और कंप्यूटर की व्यवस्था होगी।