फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   आरओ, एआरओ, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को दिया गया प्रशिक्षण

आरओ, एआरओ, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को दिया गया प्रशिक्षण

Tue, 26 Feb 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
आरओ, एआरओ, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
आरओ, एआरओ, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को दिया प्रशिक्षण

गोंडा। जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गया है। मंगलवार को डीएम डा. नितिन बंसल ने लोकसभा चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

उपजिला निर्वाचन अधिकारी तथा निर्वाचन कार्यालय के स्टाफ को जरूरी निर्देश दिए। वहीं चुनाव तैयारियों के तहत एनआईसी में आरओ, एआरओ तथा जोनल मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के पहले ही भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार सभी व्यवस्थाएं चाकचौबन्द कर लीं जायं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे स्वयं रोजाना निर्वाचन कार्यालय में बैठकर मानीटरिंग करेंगे। उन्होने उपजिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्य में लगाए अधिकारियों द्वारा यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाए उन्हें तत्काल अवगत कराया जाय और गंभीरता से लिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया के जिले के सभी 2882 बूथों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्था चुनाव के पूर्व सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों की टीम लगाई गई है जो जिला निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट करेगी।

जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण में निर्वाचन के दौरान उनके दायित्वों, चुनाव के पहले किए जाने वाले कार्यों, वोटिंग के दिन की जिम्मेदारियों, पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान की जिम्मेदारियों तथा पूरे चुनाव के चुनाव आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराए जाने के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

मजिस्ट्रेटों को निर्वाचन के दौरान उनकी मजिस्ट्रेटी पॉवर के बारे में भी बताया गया। जिला सूचना अधिकारी गिरीश कुमार ने सभी आरओ, एआरओ, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया।


निरीक्षण व प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सहाय सहित सभी आरओ, एआरओ, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed