फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अवध युनिवसटी की टापर कहकशां को मिला गोल्ड मेडल

अवध युनिवसटी की टापर कहकशां को मिला गोल्ड मेडल

Sat, 04 Nov 2017 10:19 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
अवध युनिवसटी की टापर कहकशां को मिला गोल्ड मेडल

विज्ञापन

अवध विश्वविद्यालय में कहकशां और मधू को मिला गोल्ड मेडल

गोंडा। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कहकशां हसन और मधू पाठक को गोल्ड मेडल मिला है। शुक्रवार को अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद हुए 22वें दीक्षान्त समारोह में विश्वविद्यालय से संबद्ध गोंडा के मीना शाह डिग्री कॉलेज के बीसीए की छात्रा कहकशां हसन को विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक पाने पर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने गोल्ड मेडल प्रदान किया है।

समारोह में अलग अलग कक्षाओं के मेधावी छात्र छात्राओं को पदक प्रदान किया गया। मेधावी छात्रा कहकशां कहन ने राज्यपाल के हाथों गोल्डमेडल पाकर अपने साथ जिले का व जिले के मीनाशाह डिग्री कॉलेज का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


कहक शां हसन के इस कामयाबी पर डिग्री कॉलेज के संस्थापक महबूब मीना शाह,सीईओ हसन सईद, कालेज के प्राचार्य त्रिलोचन सिंह,अजय टंडन,मोहम्मद आसिफ व कालेज के छात्र छात्राओं ने खुशी जाहिर की है। कॉलेज के महबूब मीना शाह व हसन सईद मीनाई ने छात्रों को मेधावी छात्रा कहकशां से प्रेरणा लेने की सीख दी है उन्होंने कहा कामयाबी का मुकाम सिर्फ कड़ी मेहनत करके ही हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एससीपीएम की छात्रा ने लहराया मेधा का परचम

जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली मधू पाठक ने लखनऊ रोड हारीपुर स्थित एस.सी.पी.एम. कालेज ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंसेज से बीएससी एम.एल.टी. (मेडिकल लैबोरेटरी टेक्निक्स) में वर्ष 2016 में अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कालेजों के छात्रों को पछाड़ते हुए टाप किया था।

उसकी इस सफलता पर शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 22वें दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाइक ने मधू पाठक को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया।


मधू की इस सफलता पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. ओ. एन. पाण्डेय व प्रबन्ध निदेशिका अल्का पाण्डेय ने मधू व उसके परिवार को बधाई दी। संस्थान के निदेशक अजिताभ दूबे व प्रशासक धीरज कुमार दूबे ने भी छात्रा को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed