फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   201 inter colleges did not get verification done for scholarship

Gonda News: 201 इंटर कॉलेजों ने छात्रवृत्ति के लिए नहीं कराया सत्यापन

Fri, 27 Dec 2024 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 27 Dec 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
201 inter colleges did not get verification done for scholarship
गोंडा। छात्रवृत्ति में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बॉयोमीट्रिक सत्यापन कराया जा रहा है। जिसमें 201 इंटर कॉलेज लापरवाही बरत रहे हैं। इसके चलते ही इनके सत्यापन की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। इस कारण इन संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर भी संकट मंडराने लगा है। इसके चलते ही डीआईओएस डाॅ. रामचंद्र ने चेतावनी दी है कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य 31 दिसंबर तक बॉयोमीट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया को अवश्य पूरा करा ले। इसके बाद डिफाल्टर विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति योजना के तहत अब विद्यार्थियों को विद्यालयों में अपने अंगूठे का निशान देना अनिवार्य है। नियमानुसार इसके बाद ही उन्हें छात्रवृत्ति मिल सकेगी। इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य और एक छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी को भी जिला समाज कल्याण अधिकारी के आफिस में बॉयोमीट्रिक के जरिए अंगूठे का निशान देना होगा। योजना से नौवीं कक्षा से लेकर ग्रेजुएशन तक के छात्रों को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति मिलती है। पहले स्कूल, काॅलेजों में विद्यार्थी प्रवेश लेने के बाद छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करते थे। इसके बाद ऑनलाइन जांच के लिए इन्हें पहले लखनऊ फिर जिला समाज कल्याण अधिकारी के पास भेजा जाता था।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा सामने आने पर समाज कल्याण विभाग ने बॉयोमीट्रिक को विद्यालय में ही कराने की व्यवस्था को शामिल किया है। योजना के तहत 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को तीन हजार रुपये छात्रवृत्ति के तौर पर मिलते हैं। इससे ऊपर की कक्षाओं के छात्रों को छात्रवृत्ति के साथ ही शुल्क प्रतिपूर्ति का पैसा भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed