फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   20 lakh rupees stolen from the house of a constable deployed in CM security

Gonda News: सीएम सुरक्षा में तैनात सिपाही के घर से 20 लाख की चोरी

Sun, 28 Apr 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 28 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
20 lakh rupees stolen from the house of a constable deployed in CM security
गोंडा। सीएम की सुरक्षा में तैनात सिपाही के नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव नाथ नगर स्थित मकान पर चोरों ने धावा बोल दिया। ताला तोड़कर घर में घुसे चोर दो लाख रुपये की नकदी व 18 लाख के गहने चुरा ले गए। सूचना पर शनिवार सुबह पुलिस अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


नाथनगर के रहने वाले यशवंत सिंह ने बताया कि वह 30वीं वाहनी पीएसी में आरक्षी हैं। लखनऊ में मुख्यमंत्री सुरक्षा में उनकी तैनाती है। यशवंत के मुताबिक 25 अप्रैल को वह सपरिवार शादी में बाराबंकी गए थे। पड़ोसी परागदत्त वर्मा को घर के गेट की चाबी दे गए थे। परागदत्त घर के बरामदे में रहते थे। शनिवार सुबह फोन पर घर में चोरी की खबर मिली। जब वह घर पहुंचे तो चार कमरों का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन

चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी दो लाख रुपये की नकदी, तीन जोड़ी सोने के कंगन, चार चेन, पांच जोड़ी झुमके, चार जोड़ी बाले, तीन जोड़ी बाली, दो हार, छह अंगूठी समेत करीब 18 लाख रुपये कीमत के गहने पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की सूचना पर सीओ सिटी विनय कुमार सिंह, प्रशिक्षु सीओ नित्या गोस्वामी, प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह आदि ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed