{"_id":"58cec4894f1c1be5431a17ec","slug":"2-25-lakh-farmers-get-benefit-of-debt-waiver","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.25 लाख किसानों को मिल सकता कर्ज माफी का लाभ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.25 लाख किसानों को मिल सकता कर्ज माफी का लाभ
amarujala
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की नई योगी सरकार से किसानों को बेहतरी की उम्मीदें लगी हैं। जिले के करीब 2.25 लाख किसानों को कर्ज माफी का लाभ मिल सकता है। प्रदेश के विधान सभा चुनाव में भाजपा ने किसानों के कर्ज माफी योजना लागू करने का ऐलान किया था।
प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर किसानों के कर्ज माफ करने का वादा किया था । वहीं अब प्रदेश में महंत आदित्य नाथ के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार बन गई ।
रविवार को मुख्यमंत्री के रूप में योगी ने अपने मंत्रियों के साथ शपथ भी ले लिया है। ऐसे में किसानों की अब प्रदेश सरकार से खासकर कर्ज माफी का लाभ मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। सरकार ने अपने वादे के मुताबिक कर्ज माफी की योजना लागू की तो जिले के करीब 2.25 लाख कर्जदार लघु सीमांत किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन
लघु सीमांत किसान वे हैं जिनके पास पांच एकड़ से अधिक कृषि योग्य जमीन न हो। बड़े काश्तकार जिनके पास पांच एकड़ से अधिक, लघु किसान जिनके पास पांच एकड़ से कम और ढाई एकड़ से अधिक तथा सीमांत किसानों के पास एक से ढाई एकड़ तक भूमि है।
ऐसे किसानों द्वारा लिए गए कृषि ऋण पर प्रदेश सरकार कभी भी मुहर लगा सकती है। कारण चुनावी एजेंडे में स्वयं पीएम ने इस बात का ऐलान किया था कि पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
किसानों ने नई सरकार से बहुत बेहतरी की आस लगा रखी है। लेकिन पिछली सरकारों की ओर से की गई कई तरह ही सर्शत कर्जमाफी से कम किसानों व किसानों को बहुत कम लाभ मिलने वाली ने हो इसको लेकर बेचैन भी हैं।
किसानों का कहना है कि प्रदेश की योगी सरकार किसानों को कर्जमाफी का लाभ झुनझुना टाइप का नही होना चाहिए। इस बावत जिले के ग्राम भदुआतरहर के किसान शिव प्रसाद यादव का कहना है कि सरकार किसानों का इस तरह से कर्ज माफ करें जिससे किसानों का कुछ कल्याण हो सके।
किसान श्रीश्याम अवस्थी का कहना है कि कांग्रेस सरकार में कर्ज माफी से किसानों को मामूली राहत मिली थी जबकि सपा सरकार की ओर से किसान माफी योजना में शर्त लगा देने से जिले के बहुत कम किसानों को योजना का लाभ मिल सका।