फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   तीन दिवसीय मेले व प्रदर्शनी का समापन

तीन दिवसीय मेले व प्रदर्शनी का समापन

Thu, 07 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय मेले व प्रदर्शनी का समापन
सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी
विज्ञापन

- तीन दिवसीय अन्त्योदय मेले व प्रदर्शनी का समापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। शासन के निर्देशन में जिले के ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजित हो रहे अन्त्योदय मेले एवं प्रदर्शनी का समापन विकासखंड हलधरमऊ व पंडरीकृपाल ब्लॉक मुख्यालय प्रांगण में किया गया। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह व प्रभारी डीएम दिव्या मित्तल ने पंडरीकृृपाल ब्लॉक मुख्यालय पर तथा हलधरमऊ ब्लॉक पर बीडीओ हलधरमऊ द्वारा मेले का समापन किया गया।

सदर विधायक व प्रभारी डीएम ने दीप प्रज्वलित कर तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर माल्यार्पण किया। विधायक प्रतीक सिंह ने कहा कि दीनदयाल जी का जीवन मानवता के लिए के लिए समर्पित था। समाज के हर गरीब व अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को योजनाओं की जानकारी व लाभ हर हाल में मिले, इसके लिए शासन के निर्देश पर पंडित दीन दयाल अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी का सफल आयोजन कराया जा रहा है। प्रभारी डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि पंडित दीन दयाल जी की दूरदर्शी सोच आज के दौर में हमें सोचने पर मजबूर करती है और उनके द्वारा कही गई बातें एकदम सत्य साबित हो रही हैं। स्टाल में स्वच्छता, कृृषि, पेयजल, आंगनबाड़ी, नेडा, जिला पंचायतराज विभाग, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, पशुपालन तथा अन्य विकास से संबंधित विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस अवसर पर बीडीओ पंडरीकृपाल पन्नालाल, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, सहायक निदेशक सूचना हंसराज, ब्लॉक प्रमुख पण्डरीकृृपाल प्रतिनिधि गौरव सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि, प्रधान, जनसामान्य व विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed