{"_id":"5cd1bda0bdec22077376548d","slug":"181557249440-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर फेल होने से 44 मिनट खड़ी रही इंटरसिटी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर फेल होने से 44 मिनट खड़ी रही इंटरसिटी ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनान (गोंडा)। गोरखपुर-गोंडा रेल प्रखंड पर मंगलवार की सुबह गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12531) 7.40 बजे बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक संख्या 222ए पर पहुंची थी कि ट्रेन का इंजन फेल हो गया और ट्रेन वहीं खड़ी हो गई। जिससे बभनान गौैरा चौकी मार्ग पर जाम लग गया समापार फाटक संख्या काफी देर तक नहीं खुल सका और लोग गेट पार न कर पाने के कारण फंसे रहे। किसी तरह ट्रेन को नौ मिनट बाद प्लेटफार्म पर पहुंचाया गया।
जब तक दूसरे पावर की व्यवस्था की जाती, गाड़ी प्लेटफार्म पर खड़ी रही और ट्रेन में बैठे यात्रियों को पानी व नास्ते के लिए समस्या का सामना करना पड़ा। परसातिवारी रेलवे स्टेशन में खड़ी मालगाड़ी का इंजन मगाकर ट्रेन को 44 मिनट बाद लखनऊ की ओर रवाना किया गया। इस संबंध में सहायक स्टेशन मास्टर बभनान रंजित कुमार ने बताया कि पावर फेल होने की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी गई और परसा तिवारी से पावर मगाकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया।