फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   किशोरी को आधी रात बिस्तर से उठा ले गया किशोर, रेप

किशोरी को आधी रात बिस्तर से उठा ले गया किशोर, रेप

Tue, 16 Apr 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
किशोरी को आधी रात बिस्तर से उठा ले गया किशोर, रेप

विज्ञापन
किशोरी संग किशोर ने किया रेप, केस दर्ज

गोंडा। थाना क्षेत्र परसपुर क्षेत्र के एक गांव में सोमवार आधी रात एक 15 वर्षीया किशोरी को एक किशोर बिस्तर से उठा ले गया। किशोर ने किशोरी संग बलात्कार किया। इसके बाद फरार हो गया। किशोरी की मां ने थाना परसपुर में आरोपी किशोर के खिलाफ बलात्कार व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना परसपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने थाने में मंगलवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी 15 वर्षीया बेटी घर में सो रही थी।

तभी आधी रात एक बजे उसके गांव का ही रहने वाला एक किशोर उसके घर पर आ धमका और सोते उसकी बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे केले के खेत में उठा ले गया।

किशोर ने उसकी बेटी के संग बलात्कार किया, जब वह बेहोश हो गई तो किशोर मौके से फरार हो गया। मंगलवार की सुबह लोगों ने उसकी बेटी को खेत में पड़ा देखा तो उसे उठाकर घर पहुंचाया।
विज्ञापन


मामले में किशोरी की मां ने आरोपी किशोर के खिलाफ थाना परसपुर में बलात्कार व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष बीएन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed