{"_id":"68ed3f2a36503496a2018257","slug":"1680-kg-of-contaminated-chenna-destroyed-gonda-news-c-100-1-slko1028-145494-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 1,680 किलो दूषित छेना कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 1,680 किलो दूषित छेना कराया नष्ट
Mon, 13 Oct 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
कुड़ासन बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग के छापा के दौरान मिठाई के गोदाम से बरामद छेना। स्रोत: विभ
गोंडा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को मनकापुर के कुड़ासन बाजार स्थित मिठाई की दुकान पर छापा मारा। दुकान में रखा 1680 किलो छेना जांच में दूषित एवं दुर्गंधयुक्त पाया गया। टीम ने मौके पर ही छेना नष्ट करा दिया। टीम के अनुसार नष्ट कराए गए छेना की कीमत करीब तीन लाख रुपये है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम मनकापुर अवनीश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने कुड़ासन बाजार स्थित मिठाई की दुकान पर छापा मारा। दुकानदार दीपक गुप्ता बिना लाइसेंस के खाद्य पदार्थों का कारोबार करते पाए गए। किराये के गोदाम में वह छेना बनवा रहे थे। टीम ने जांच की तो छेना दूषित पाया गया। उसमें से दुर्गंध आ रही थी। जिस पर 1,680 किलो छेना नष्ट करा दिया गया। इसके साथ ही बेसन व बूंदी के लड्डू, बेसन पट्टी, पेड़ा व छेना के पांच नमूने जांच के लिए संकलित किए गए। खाद्य सुरक्षा टीम ने दुकान को बंद करा दिया है। (संवाद)