{"_id":"5cd06fe0bdec22077d5bddd2","slug":"161557164000-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसरगंज में 55 व गोंडा संसदीय क्षेत्र में 53.2 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसरगंज में 55 व गोंडा संसदीय क्षेत्र में 53.2 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में जिले के दो सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ। किसी क्षेत्र में बूथों पर वोटरों की लम्बी लाइन दिखी तो कई क्षेत्र के बूथों पर बहुत कम मतदाता दिखे। यही नहीं कई बूथों पर वोटरों की बेरुखी से बूथों पर सन्नाटा दिखा। दिनभर मतदान के बढ़ते घटते क्रम में कैसरगंज संसदीय क्षेत्र में 55 व गोंडा संसदीय क्षेत्र में कुल 53.2 फीसद मतदान हुआ। प्रशासन की तमाम कसरत के बावजूद लोकतंत्र के पर्व का रंग चटख नहीं दिखा।जिले के 1623 मतदान केंद्रों के 2882 बूथों पर मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग सोमवार की शाम छह बजे खत्म हो गई। हालांकि वोटिंग में जिला फर्स्ट क्लास तो नहीं आ सका लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस वर्ष एक फीसदी लोगों ने अधिक मतदान किया। वहीं कैसरगंज संसदीय सीट पर 54.87 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा यह .41 प्रतिशत कम रहा। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर दोनों संसदीय क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को गोंडा व कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर बने पोलिंग बूथों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोट डालने के लिए लोगों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। मतदान के लिए लोग चिलचलाती धूप मे भी मतदान केंद्रों पर मौजूद रहे और वोट किया। दोपहर दो बजे तक होने क्षेत्रों मे करीब 45 फीसदी मतदान हो चुका था। इससे कम से कम 60 प्रतिशत मतदान होने का अंदाजा लगाया जा रहा था लेकिन अंतिम के चार घंटों मे धूप के चलते लोग घर से बाहर नहीं निकले। शाम छह बजे जब मतदान खत्म हुआ तो गोंडा के खाते में 51.80 फीसदी मतदान ही दर्ज किया जा सका। वहीं कैसरगंज क्षेत्र मे भी 54.87 फीसदी लोगों ने वोट डाला। मतदान के पूरे दिन जिला निर्वाचन अधिकारी डा नितिन बंसल व पुलिस अधीक्षक राकेश प्रकाश सिंह अपनी तीनों के साथ मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर दोनों संसदीय क्षेत्रों मे मतदान शांतिपूर्ण रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी बताया कि सुबह कुछ एक मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीनों मे खराबी की सूचना मिली थी जिसे तत्काल बदलकर मतदान शुरू कराया गया। इसके अलावा कहीं कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। मतदान पूरी तरह से निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रहा है।
कैसरगंज में एक फीसद कम मतदाताओं ने किया मतदान
गोंडा। कैसरगंज संसदीय क्षेत्र में पिछले साल की तुलना में इस बार एक फीसद कम मतदान हुआ। यहां से भाजपा से बृजभूषण शरण सिंह, कांग्रेस के विनय कुमार पाण्डेय व बसपा गठबंधन से चन्द्र देव राम यादव समेत कुल 12 उम्मीदवारों ने संसद पहुंचने के लिए ताल ठोंकी थी। कैसरगंज संसदीय क्षेत्र के 17.91 लाख 950 मतदाताओं को मतदान करना था लेकिन मतदाताओं का रुझान कम रहा और कैसरगंज में 55 प्रतिशत मतदान हुआ।
गोंडा संसदीय क्षेत्र में 3 फीसद बढ़ा मतदान
गोंडा। गोंडा संसदीय क्षेत्र से इस बार मात्र 3 फीसद मतदान बढ़ा है। यहां से भाजपा के कीर्तिवर्धन सिंह,सपा गठबंधन से विनोद कुमार उर्फ पण्डित सिंह व कांगे्रस की कृष्णा पटेल समेत कुल 15 उम्मीदवार एक दूसरे को मात देकर चुनावी बाजी मारने की जंग लड़ी है। गोंडा संसदीय क्षेत्र के कुल 17.54 लाख 478 मतदाताओं ने अपने अपने मनपसंद उम्मीदवार को चुनने के लिए मतदान किया।