{"_id":"59da4f954f1c1b6a678b4bf7","slug":"161507479445-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में दिलाई स्वच्छता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में दिलाई स्वच्छता की शपथ
Updated Sun, 08 Oct 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव के प्रचार में जुट जाएं : रमापति
मनकापुर गोंडा। पंचायती मंदिर परिसर में रविवार को भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कार्यकर्ताओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई और आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए प्रत्येक वार्ड में 11 सदस्यीय टीम का गठन किया गया।
भाजपा संगठन द्वारा पूर्व में निर्धारित कार्यक्त्रस्म नगर पंचायत भाजपा संगठन कार्यकारणी की बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला महामंत्री अनिल कुमार पासवान उर्फ नीलू ने की। मुख्य अतिथ समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री रहे।
कार्यक्रम में मंत्री ने नगर पंचायत के भाजपा संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों से कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में एक अध्यक्ष, दस सदस्य व एक संयोजक बनाए गए हैं, जिनके कंधों पर आगामी पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को जिताने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
इसलिए सभी लोग अभी से चुनाव प्रचार में जुट जाएं और घर-घर में जाकर राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। महामंत्री अनिल पासवान, पूर्व ब्लाक प्रमुख यूपी सिंह, नीलम पाठक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने भी संगठन के लोगों में ऊर्जा भरने का कार्य किया।
बैठक के उपरांत मंत्री शास्त्री ने सभी लोगों को स्वच्छता ही जीवन है का संकल्प दिलाया। स्वच्छता अभियान के तहत श्री शास्त्री जी ने सभी लोगों के साथ राजेन्द्र नगर वार्ड में संयुक्त रूप से झाड़ू लगा कर स्वच्छता के प्रति संदेश दिया।
इस मौके पर पीआरओ वेद प्रकाश दूबे, कमलेश पांडेय, गुड्डू सिंह, ताज मोहम्मद, बबलू सिंह, रघुवीर सोनी, पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश सोनी, पूर्व नगर अध्यक्ष राम कृपाल सोनी उर्फ राहुल, राजेन्द्र राज, सुमित्रा देवी, प्रमोद चंचल, वैभव सिंह, महेश मोदनवाल, रमेश चौधरी, दीपू सिंह, हनुमान सिंह, सीता राम मोदनवाल आदि लोग मौजूद रहे।