फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   16 lakh rupees stolen from BJP member's house

Gonda News: भाजपा सभासद के घर 16 लाख की चोरी

Sat, 02 Sep 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 02 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
16 lakh rupees stolen from BJP member's house
गोंडा। शहर की आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा सभासद के घर में बुधवार देर रात छत के रास्ते घुसे चोर 50 हजार रुपये नकदी समेत 16 लाख रुपये कीमत के गहने चुरा ले गए। सभासद ने नगर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी के प्रथम क्षेत्र निवासी भाजपा सभासद अनूप कुमार श्रीवास्तव उर्फ डब्बू ने बताया कि बुधवार रात वह अपनी बहन के घर राखी बंधवाने गए थे। देर रात वहां से लौटने के बाद सो गए। देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोर कमरे में रखी आलमारी तोड़कर 50 हजार नकदी, सोने का हार, माथबेंदी, झाला, नथुनी, कमरपेटी, सोने की चार चेन, 15 अंगूठी, चार कंगन, झुमकी, नौ जोड़ी टप्स, पायजेब व 12 जोड़ी पायल चुरा ले गए। सभासद ने बताया कि सुबह जब उनकी नींद खुली तो उनके कमरे के दरवाजा बाहर से बंद था। आवाज लगाने पर बच्चों ने दरवाजा खोला। तब चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

सभासद अनूप कुमार श्रीवास्तव ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed