{"_id":"5ce57d96bdec22078775bf9c","slug":"155854381819-gonda-news50","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदवारों ने देवस्थानों पर माथा टेक जगाई उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदवारों ने देवस्थानों पर माथा टेक जगाई उम्मीद
विज्ञापन
गोंडा। डेढ़ माह के परिश्रम के एवज में पांच साल की राजगद्दी के लिए उम्मीदवारों ने मंदिरों, देव स्थानों पर माथा टेका। किसी ने बजरंगबली की पूजा की तो किसी ने अपने आराध्य को याद किया। सभी ने समर्थकों के साथ अपने एजेंट तय किए।
दस अप्रैल को जारी चुनावी अधिसूचना के बाद उम्मीदवारों ने पूरी ताकत से प्रचार-प्रसार किए। जिस दिन का इंतजार था वह दिन भी गया। गुरुवार को नगर स्थित नवीन गल्लामंडी स्थल पर जिले के करीब 24 लाख मतदाताओं में से 13 लाख मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। गोंडा लोकसभा सीट के लिए जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों, कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों की गणना गोंडा में होगी।
मतगणना गुरुवार की सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। गोंडा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह, गठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह, कांग्रेस की सहयोगी दल अपना दल-एस की कृष्णा पटेल कांग्रेस से मैदान में थे। इसके अलावा 12 अन्य प्रत्याशियों ने भी अपनी किस्मत आजमाई थी।
विज्ञापन
इस किस्मत का दरवाजा खुले इसके पहले उम्मीदवारों ने मंगलवार से ही देवी-देवताओं के दर पर मन्नतें मांगनी शुरू कर दी है। मंगलवार को गठबंधन प्रत्याशी ने जेठ के बड़े मंगलवार पर बजरंगबली की पूजा की और आशीर्वाद मांगा, जबकि भाजपा के कीर्तिवर्धन सिंह ने अपने कोट के पुश्तैनी मंदिर में अपने आराध्य से जीत की कामना की। बुधवार को सभी दलों के प्रत्याशियों ने अपने एजेंटों के साथ बैठक की और गणना की बारीकियों, ईवीएम पर नजर रखने, वोट में कहीं भी संशय होने पर चैलेंज करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
कैसरगंज के भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ चर्चा की और बीरीकियों के बारे में बताया। बताया गया कि बुधवार को कहीं बाहर गए हैं और रात में वापस आएंगे। गठबंधन प्रत्याशी चंद्रदेव राम यादव, कांग्रेस के डॉ. विनय कुमार पांडेय ने भी अपने चुनाव कार्यालय व आवास पर मतगणना एजेंटों के साथ सभी जानकारियों को साझा किया। सभी उम्मीदवारों ने अपने एजेंटों को सुबह साढ़े छह बजे ही मतगणना स्थल पर पहुंचने की ताकीद दी। पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ ही ईवीएम की गणना पर कड़ी नजर रखने की बात कही गई।