{"_id":"5ce57d90bdec2207490a041e","slug":"15585438111-gonda-news40","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात में नाच देखने को लेकर भिड़े घराती बराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात में नाच देखने को लेकर भिड़े घराती बराती
विज्ञापन
दूल्हे के बाप का हाथ टूटा
बालपुर (गोंडा)। कोतवाली करनैलगंज के राजपुर गांव में बारात आई थी। डांस देखने के दौरान बारातियों व घरातियों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दूल्हा व उसके पिता चोटिल हो गये। डायल 100 के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। बताते चलें कि मंगलवार को सोंहरा निवासी महादेव के बेटे रामकुमार की शादी राजपुर निवासी रामानन्द की बेटी से होना था। धूमधाम से बारात पहुंची। स्वागत सत्कार हुआ और द्वार पूजा होने के बाद डांस देखने को लेकर बाराती व घराती आपस में भिड़ गये।
मारपीट में दूल्हे के बाप का हाथ टूट गया और दूल्हा भी चोटिल हो गया। डायल 100 पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। राजपुर के प्रधान परितोष मिश्र व सोंहरा के प्रधान प्रतिनिधि देवराज तिवारी ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर विवाह संपन्न कराया। चौकी प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।