फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   आयुक्त की पहल लाई रंग,एक साथ लगे 66 लाख पौधे

आयुक्त की पहल लाई रंग,एक साथ लगे 66 लाख पौधे

Fri, 17 Aug 2018 02:05 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
आयुक्त की पहल लाई रंग,एक साथ लगे 66 लाख पौधे
गोंडा। स्वतंत्रता दिवस पर आयुक्त देवीपाटन की पहल से देवीपाटन मंडल ने नया कीर्तिमान बनाया। एक साथ मंडल में 66 लाख 80 हजार पौधे लगाए गए, जिसमें सर्वाधिक योगदान स्कूूूलों का रहा।
विज्ञापन


बीते दिनों देवीपाटन मंडलायुक्त ने सुधेश कुमार ओझा ने मंडल के सभी जिलों में स्वतंत्रता दिवस पर अभियान चलाकर पौधरोपण करने का आह्वान किया था। आयुक्त की पहल असर यह रहा कि पूरे प्रदेश में देखने का मिला कि देवीपाटन मंडल में एक साथ 66 लाख 80 हजार पौधे लगाए गए। मुख्य वन संरक्षक एके शुक्ला ने बताया कि देवीपाटन मंडल में 6482334 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 15 अगस्त तक 66 लाख 80 हजार पौधे लगा दिए गए।
विज्ञापन


इसमे गोंडा में 1854319, बहराइच में 1824023, श्रावस्ती में 2134259 तथा बलरामपुर में 867213 पौधे रोपित हुए। मंडल के सभी जनपदों ने लक्ष्य से अधिक पौधे लगाने का रिकॉर्ड कायम किया है। दुल्लापुर सरकारी फार्म हाउस, फुलवारी स्कूल पन्तनगर, नारायणा स्कूल आवास विकास तथा यशमय पब्लिक स्कूल उतरौला रोड गोंडा में पहुंचकर स्कूली बच्चों के साथ पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त ने फुलवारी स्कूल में डीआईजी एके राय तथा डीएम गोंडा कैप्टेन प्रभांशु श्रीवास्तव एवं सीडीओ अशोक कुमार के साथ पौधरोपण किया। यहां आयुक्त ने मुख्य अतिथि पैराकमांडो जांबाज कैप्टेन नवीन गुलिया यशमय के बच्चों के साथ स्कूल परिसर में पौधरोपण लगाए। दुल्लापुर सरकारी फार्म हाउस पर आयुक्त सुधेश कुमार ओझा, मुख्य वन संरक्षक देवीपाटन रेंज एके शुक्ल, डीएम गोण्डा कैप्टेन प्रभान्शु श्रीवास्तव, सीडीओ अशोक कुमार, डीएफओ आरके त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट गोण्डा सुभाषचन्द्र प्रजापति व अन्य अधिकारियों तथा स्कूल के बच्चों ने पौधे रोपित किए।

इसके अलावा पुलिस लाइन में महिला थानाध्यक्ष संजू यादव, उपनिरीक्षक नीलम उपाध्याय सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने पौधरोपण किए। नगर कोतवाली में उपनिरीक्षक परवीन सुलताना व नेहा तिवारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने पौधे लगाए। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष पूर्व सांसद केतकी सिंह ने पौधे लगाए।


लियाकत अली मेमोरियल इंटर कालेज में नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक सहित अन्य कॉलेज के प्रबंधक वाहिद अली व शिक्षकों ने पौधरोपण किया। उधर, नेचर क्लब फाउंडेशन के सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed