{"_id":"59da4f9e4f1c1bd9538b6687","slug":"151507479454-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहम मां ने नवजात को फेंका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहम मां ने नवजात को फेंका, मौत
Updated Sun, 08 Oct 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाड़ियों में नवजात को फेंका, मौत
बभनान गोंडा। महाराजगंज ग्रांट के मजरा चाईपुरवा के पास किसी ने शनिवार देर शाम को एक नवजात को फेंक दिया। जब गांव वासियों ने झाड़ियोें के बीच किसी नवजात के रोने की आवाज सुनी तो लोग एकत्र हो गए और बेरहम मां को कोसने लगे।
नवजात को लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से पास की पीएचसी गौर पहुंचाया। वहां इलाज के बाद शिशु को एक महिला ने गोद ले लिया लेकिन थोड़ी देर बाद उस नवजात की मौत हो गई।
खोड़ारे थाना क्षेत्र के महाराजगंज ग्रांट के पूर्व प्रधान राम तीरथ वर्मा ने बताया कि ग्राम सभा के मजरा चाईं पुरवा के बगल झाड़ियों में शनिवार की शाम को एक नवजात के रोने की आवाज स्थानीय लोगों ने सुनी।
विज्ञापन
बच्चे की खबर सुनकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान बच्चे को अपनाने के लिए लोगों में होड़ लग गई। गौर थाना क्षेत्र के बेलवरिया जंगल के मजरा बरहपेडा निवासिनी फूलमती पत्नी नागेंद्र ने बच्चे को गोद ले लिया।
नवजात शिशु की तबीयत खराब होने पर 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया गया वहां इलाज के बाद नवजात शिशु को फूुलमती व उसके पति नागेंद्र घर ले आए, लेकिन रविवार की भोर में नवजात शिशु की मौत हो गई।