{"_id":"5e3eee038ebc3ee5ff24566d","slug":"150-teams-to-find-tb-patients-in-march-gonda-news-lko507443913","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च में टीबी के रोगी खोजेंगी 150 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च में टीबी के रोगी खोजेंगी 150 टीमें
विज्ञापन
गोंडा। साल 2018 के मुकाबले 2019 में क्षय रोगियों की संख्या में लगभग 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। रिवाइज्ड राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मार्च महीने में 12 दिनों तक क्षय रोग विभाग की टीमें जिले के सभी ब्लॉकों में दौरा करेंगी। ये टीमें एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के तहत रोगियों की पहचान करेंगी।
चिह्नित मरीजों को यहां से जिला अस्पताल टेस्ट के लिए भेजा जायेगा। टेस्ट में टीबी के संकेत मिलने पर दवाओं का निर्धारण किया जायेगा। इस दौरान सभी सीएचसी पर मानीटरिंग के लिए सुपरवाइजर लगाए गए हैं।
साल 2025 तक देश को क्षयरोग से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसलिए शासन की ओर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मार्च महीने में दो चरणों में चलने वाले इस अभियान में 150 टीमें लगाई गई हैं। इन टीमों की मॉनीटरिंग और सीएचसी के अधीक्षक से समन्वय स्थापित करने के लिए सुपरवाइजरों को भी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एसीएफ अभियान चलाया जाएगा। प्रभारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके उपाध्याय ने बताया कि 16 मार्च से 21 मार्च और 25 मार्च से 28 मार्च तक अभियान चलेगा।