फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   15 schools warning on received flaws

खामियां मिलने पर 15 स्कूलों को चेतावनी

Mon, 23 Nov 2015 11:50 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल में ताला लटका मिलने पर शिक्षक व प्रशिक्षु शिक्षक से तीन दिन में जवाब तलब किया गया है। हेडमास्टर व प्रभारी हेडमास्टर का वेतन रोककर तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। बच्चों की कम उपस्थिति व अन्य खामियां मिलने पर 15 स्कूलों के शिक्षकों को चेतावनी दी गई है। लापरवाही बरतने वाले स्कूलों को नोटिस भेजने का निर्देश बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक को दिया गया है।
विज्ञापन


बीएसए जय सिंह ने सोमवार को बताया कि सदर शिक्षा क्षेत्र के 15 स्कूलों का औचक निरीक्षण 19 व 21 नवम्बर को किया गया।

गत 19 नवम्बर को प्राथमिक विद्यालय बल्दीडीह में दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर औचक निरीक्षण के दौरान ताला लटकता पाया गया। सहायक अध्यापक रमा व प्रशिक्षु शिक्षक से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्याल जबदही में हेडमास्टर संतोष कुमार शुक्ला हस्ताक्षर बनाकर स्कूल से गायब पाए गए। 153 के सापेक्ष 17 छात्रों की उपस्थिति व अन्य खामियों के चलते हेडमास्टर से तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय जबदहा में प्रेरक प्रदीप कुमार यादव व दीनू पांडेय एवं शिक्षामित्र पूजा शुक्ला गत 3 नवम्बर से लगातार गायब मिलने के चलते मानदेय का भुगतान रोक दिया गया है।

बंद प्रसाधन घर, खराब हैंडपंप, 105 के सापेक्ष 18 छात्रों की उपस्थिति व अन्य खामियों के चलते इंचार्ज हेडमास्टर से तीन दिन जवाब तलब और प्रभारी अध्यापक का अग्रिम आदेशों तक के लिए वेतन रोक दिया गया है।

उच्च प्राथमिक विद्यालय टेंगनहिया मानकोट के हेडमास्टर का एमडीएम न बनने, ड्रेस वितरण का अभिलेेेख प्रस्तुत न करने, छात्रों की कम उपस्थिति व अन्य खामियों के चलते हेडमास्टर कामता प्रसाद का वेतन अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया गया है।

बीईओ सदर एमपी सिंह को सात दिन के अंदर स्कूल की जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय टेंगनहिया मानकोट के सभी कार्यरत शिक्षकों से कम छात्रों की उपस्थिति व अन्य खामियों के चलते अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

21 नवम्बर के औचक निरीक्षण में शैक्षिक स्तर में कमी व छात्रों की कम उपस्थिति के चलते हेडमास्टर नीता तिवारी को कड़ी चेतावनी दी गई है।

प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर के इंचार्ज हेडमास्टर से सहायक अध्यापक मोहम्मद रजा गत 10 नवम्बर से स्कूल न आने व अन्य खामियों के चलते तीन दिन में जवाब तलब किया गया है।


इसी प्रकार अन्य स्कूलों को भी चेतावनी दी गई है। बीएसए ने बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक अनूप कुमार श्रीवास्तव को सभी विद्यालयों के शिक्षकों को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया है जिससे अग्रिम कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed