फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   15 aided schools are suppressing records in the investigation of fraud

Gonda News: फर्जीवाड़े की जांच में अभिलेख दबाए बैठे हैं 15 एडेड स्कूल

Thu, 21 Nov 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 21 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
15 aided schools are suppressing records in the investigation of fraud
गोंडा। सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े की जांच में शासन की राज्य विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) को अभिलेख ही उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। 15 एडेड स्कूलों के प्रधानाध्यापक व प्रबंधक नियुक्तियों से जुड़े अभिलेख देने में आनाकानी कर रहे हैं। जिससे जांच आगे ही नहीं बढ़ पा रही है। बृहस्पतिवार को बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने मामले में कड़ा रुख अपनाया है। स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्याें को नोटिस जारी किया है। अभिलेख न देने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की संस्तुति पर वर्ष 2020 में जिले के 28 एडेड स्कूलों में नियुक्तियों की जांच के आदेश हुए थे। जिसकी जांच दो सालों तक हुई, इसके बाद शासन के निर्देश पर जनवरी, 2024 में स्कूलों में नियुक्त एक-एक शिक्षकों के अभिलेख की छानबीन शुरू हुई। गत नौ जनवरी को राज्य विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने स्कूलों से अभिलेख मांगे।
विज्ञापन

बीएसए ने कार्रवाई शुरू की तो अब तक 14 एडेड स्कूलों की ओर से ही अभिलेख एसआईटी में जमा किए गए हैं। बीएसए ने बताया कि जिन 15 स्कूलों ने अभी तक अभिलेख नहीं दिए हैं, उन्हें छठवीं बार चेतावनी दी गई है। इन स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को एसआईटी के मुख्यालय में अभिलेख जमा कराना है। इसके लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को नोटिस
गयादीन सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय प्रहलादगंज के प्रबंधक कौशलेंद्र प्रताप सिंह व प्रधानाचार्य शिवेंद्र सिंह, सूकरखेत लघु माध्यमिक विद्यालय पसका के प्रबंधक रामलखन द्विवेदी व प्रधानाचार्य जितेंद्र प्रताप सिंह, भैय्या भगवती प्रसाद सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय शाहपुर के प्रबंधक संदीप सिंह व प्रधानाचार्य रेनू सिंह, महाशाह विशेन लघु माध्यमिक विद्यालय सुसेला के प्रबंधक राजकुमारी व प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार, भैय्या चंद्रभान दत्त स्मारक लघु माध्यमिक विद्यालय रामपुर टेंगरहा के प्रबंधक दिग्विजय पांडेय व प्रधानाचार्य उमेश चंद्र तिवारी, देहातीय लघु माध्यमिक विद्यालय देवरिया अलावल के प्रबंधक मुन्नालाल व प्रधानाचार्य श्रवण कुमार द्विवेदी, वंशीधर किसान लघु माध्यमिक विद्यालय तामापार मिश्रौलिया के प्रबंधक प्रमोद कुमार व प्रधानाचार्य राजेश वर्मा, बालक भगवान लघु माध्यमिक विद्यालय भटपुरवा विशुनपुर के प्रबंधक चंद्रकांता व प्रधानाचार्य वेद प्रकाश, श्रीघमंडीराम शास्त्री लघु माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक अजीत पांडेय व प्रधानाचार्य शिव नारायण मिश्र, आरपी किसान लघु माध्यमिक विद्यालय मंडफ की प्रबंधक आशा देवी व प्रधानाचार्य जितेंद्र प्रताप नरायन सिंह, पंडित बृजभूषण मिश्र स्मारक लघु माध्यमिक विद्यालय बैजलपुर के प्रबंधक बसंत शुक्ल व प्रधानाचार्य जय प्रकाश, अमर शहीद राजेंद्र लाहिड़ी प्रबंधक ओम प्रकाश श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य पवन कुमार यादव, संजय गांधी लघु माध्यमिक विद्यालय गोनहा के प्रबंधक अखंड प्रताप सिंह व प्रधानाचार्य संजीव सिंह, कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय करमा और चैंबर्स गर्ल्स मेमोरियल लघु माध्यमिक विद्यालय नगर क्षेत्र के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed