फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   मताधिकार के प्रयोग से मजबूत होगा लोकतंत्र

मताधिकार के प्रयोग से मजबूत होगा लोकतंत्र

Fri, 06 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
मताधिकार के प्रयोग से मजबूत होगा लोकतंत्र
आगामी चुनावों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

गोंडा। लोकतंत्र को मजबूत करना हर भारतीय नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है और इसके लिए जरूरी है कि प्रत्येक मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत प्रयोग करे। इसके लिए मतदाताओं का जागरूक होना बेहद आवश्यक है।

प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार को मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान चुनाव से पहले जागरूकता अभियान चलाने पर जोर देते हुए अफसरों को अधिक से अधिक युवाओं को मतदाता बनाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रदेश का मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाए जाने के बाद एल वेंकटेश्वर लू ने गुरुवार को आयुक्त सभागार में देवी पाटन मंडल के अफसरों के साथ बैठक की और आगामी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मताधिकार भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त सबसे बड़ा अधिकार है और लोकतंत्र में प्रत्येक वोट की कीमत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए आगामी चुनावों के दृष्टिगत युवा मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदाता बनाने, मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध करने, मतदेय स्थलों की स्थलीय जांच कराकर सत्यापित कराने का कार्य पूरे प्रदेश में अभी से शुरू कराया जा रहा है।

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों/ जिला निर्वाचन अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अभी से मतदान केन्द्रों एवं मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराकर बदले जाने वाले मतदान केन्द्रों अथवा/मतदेय स्थलों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। मंडल के जनपदों में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में आयुक्त देवीपाटन मंडलायुक्त एस.वी.एस. रंगाराव, प्रदेश के उपमुख्य निर्वाचन अधिकारी रत्नेश कुमार, डीएम बहराइच अजयदीप सिंह, डीएम बलरामपुर राकेश मिश्र, डीएम श्रावस्ती दीपक मीणा, प्रभारी डीएम/सीडीओ दिव्या मित्तल, अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल आरएन वाजपेयी, एडीएम रत्नाकर मिश्र के अलावा चारों सभी जिलों के एडीएम व अन्य अफसर मौजूद रहे।

वीवीपैट मशीनों के जरिए आगामी चुनाव
गोंडा। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रयोग के तौर पर इस्तेमाल की गई वीवीपैट मशीनों की सफलता को देखकर अब इसे सभी मतदान केंद्रों पर इसतेमाल का फैसला किया गया है।

प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने गुरुवार को मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान सभी मतदेय स्थलों पर वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जायेगा।


इससे मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता व निष्पक्षता और मजबूत होगी। इसके इसतेमाल से पहले उन्होने अफसरों को इसकी जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed