फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1.39 crore received; vehicles set to zoom

Gonda News: 1.39 करोड़ मिले, फर्राटा भरेंगे वाहन

Sun, 09 Aug 2026 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
1.39 crore received; vehicles set to zoom
गोंडा। काफी समय से अधूरी पड़ी जिले की दो प्रमुख सड़कों के निर्माण को अब रफ्तार मिलने की उम्मीद है। शासन ने राज्य सड़क निधि से दोनों परियोजनाओं के लिए 1.39 करोड़ रुपये की अतिरिक्त किस्त जारी की है। धनराशि मिलने के बाद जल्द काम शुरू होगा। दोनों सड़कों का निर्माण पूरा होने से आसपास के करीब 50 हजार लोगों को आवागमन सुलभ होगा।
विज्ञापन




प्रांतीय खंड के महराजगंज ग्रंट में छोटकी सोहिवा संपर्क मार्ग के लिए 1.37 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। 80.82 लाख रुपये जारी किए जा चुके थे। शासन ने अब 33.35 लाख रुपये की दूसरी किस्त जारी की है। इसके अलावा 9 लाख रुपये अनुरक्षण कार्य के लिए रखे हैं।
विज्ञापन




उधर, रेनुआ-दौलतपुर ग्रंट-अल्लीपुर मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के लिए 25.53 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। इसमें से 23.16 करोड़ रुपये पहले ही जारी हो चुके हैं। पांच वर्षीय अनुरक्षण के लिए 59.13 लाख रुपये निर्धारित हैं। परियोजना में 1.77 करोड़ रुपये अवशेष थे। अब शासन ने 1.06 करोड़ रुपये और जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




रोड सेफ्टी के काम भी होंगे पूरे



सहायक अभियंता प्रिंस मल्ल ने बताया कि जारी धनराशि से रोड सेफ्टी समेत अन्य लंबित काम जल्द पूरे कराए जाएंगे। अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों सड़कों का निर्माण पूरा होने से करीब 50 हजार लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed