{"_id":"5b6b2c984f1c1b31388b571a","slug":"131533750424-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा से बदसलूकी में दो सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा से बदसलूकी में दो सिपाही सस्पेंड
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दरोगा से बदसलूकी में दो सिपाही सस्पेंड
गोंडा। बालेश्वरनाथ मंदिर में ड्यूटी के दौरान दरोगा से बदसलूकी करने वाले दो सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक ने सस्पेंड कर दिया है।
बता दें कि वजीरगंज के बालेश्वरनाथ मंदिर पर थाना वजीरगंज के सिपाही सुरेश चंद मिश्र व संतोष कुमार पांडेय की दो अगस्त को ड्यूटी जलाभिषेक में ड्यूटी लगी थी।
मगर दोनों सिपाही लापरवाही बरतते हुए ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इसी बीच वहां चेकिंग करने पहुंचे थाना वजीरगंज के उपनिरीक्षक मनोज कुमार को जब दोनों सिपाही नदारद मिले तो उपनिरीक्षक मनोज ने थाने पर मौजूद मुंशी को दोनों सिपाहियों के नदारद होने की बता बताते हुए रपट लिखने के निर्देश दिए।
इसकी जानकारी मिलते ही दोनों सिपाही मंदिर पर पहुंचे और दरोगा मनोज कुमार से भिड़ गए। दोनों सिपाहियों ने दरोगा से बदसलूकी की।
मामले में दरोगा ने प्रभारी निरीक्षक से शिकायत दर्ज कराते हुए जनरल डायरी पर पूरे प्रकरण की एंट्री कर दी। मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने आरोपी दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है।