फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   छह गांवों के 40 मजरे बाढ़ के पानी से घिरे

छह गांवों के 40 मजरे बाढ़ के पानी से घिरे

Fri, 01 Sep 2017 09:47 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
छह गांवों के 40 मजरे बाढ़ के पानी से घिरे
अब भी 40 गांव बाढ़ के पानी से घिरे
विज्ञापन

पानी कम होने से मुश्किलों में नहीं आई कमी
अमर उजाला ब्यूरो
करनैलगंज(गोंडा)। बाढ़ का पानी तेजी से घट रहा है। बावजूद उसके अभी करीब 40 गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैं। अधिकांश गांवों में कीचड़, दलदल और गांव के बाहर पानी भरा होने से परेशानी उठानी पड़ रही है।

क्षेत्र को लोग अब बाढ़ विभीषिका से छुटकारा पाने लगे हैं। तेजी के साथ वापस हुए बाढ़ के पानी ने पीड़ितों के लिए आक्सीजन का काम किया है। उनके पास अब आवश्यक सभी वस्तुएं खत्म हो चुकी थी। डेढ़ माह पूर्व दस किलो आंटा, पांच किलो चावल, दो किलो दाल, एक किलो नमक, मोमबत्ती माचिस व दो साबुन देकर प्रशासन ने अपना पल्ला झाड़ लिया था। वह जरूरत मंद लोगों को राहत सामाग्री न देकर पूरे क्षेत्र के पीड़ितों को एक-एक बार की राहत सामाग्री मुहैया कराने में लगा था। जहां महीनो से बाढ़ का पानी टिका था, अब वहां से भी वापस नदी की तरफ रूख कर चुका है। यही हाल रहा तो अगले सप्ताह तक बाढ़ समाप्त हो सकती है। यदि बैराजों से दोबारा पानी छोड़ा गया तो बाढ़ का संकट फिर करनैलगंज में गहरा सकता है। जल स्तर कम होने से नदी में मशीना लगना आम बात है। इससे बांध को लगातार खतरा बना हुआ है। प्रतिदिन बांध का कुछ हिस्सा नदी में समाता रहा। और सिंचाई विभाग के अधिकारी उसे रोंक पाने में पूरी तरह विफ ल साबित हुए। अवर अभियंता एमके सिंह ने बताया कि बांध पर दबाव अभी भी बना हुआ है। लेकिन बांध पर आसपास कहीं भी कटान नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed