{"_id":"59da4f854f1c1bd1538b6627","slug":"121507479429-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारी से लूटे साढ़े पांच लाख रुपये के जेवर 20-37-58","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारी से लूटे साढ़े पांच लाख रुपये के जेवर 20-37-58
Updated Sun, 08 Oct 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्राफ से लूटे साढ़े पांच लाख रुपये के जेवर
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के भंभुआ बाजार में सराफा की दुकान करने वाले व्यापारी से रविवार देर शाम घर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने सरयू पुल के समीप असलहों के बल पर करीब साढ़े पांच लाख रुपये के जेवर लूट लिए।
बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए तीन राउंड फायरिंग भी की। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। करनैलगंज कस्बा के गोडाही बाजार निवासी दिलीप कुमार सोनी की इसी क्षेत्र के भंभुआ बाजार में सराफा की दुकान है।
रविवार देर शाम दिलीप दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। सरयू पुल के पास पहुंचते ही पीछे से अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिलीप पर फायरिंग शुरू कर दी। इससे हड़बड़ाकर वह बाइक समेत गिर पड़े।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने दिलीप को असलहा सटा दिया और उसके पास से करीब सौ ग्राम सोने और पांच किलो चांदी के जेवर से भरा बैग लूटने के साथ ही मोबाइल फोन व बाइक की चाभी भी छीन ले गए।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जहां के तहां रुक गए। बदमाशों के जाने के बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मामले में पीड़ित व्यापारी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
दिलीप के मुताबिक, बैग में करीब साढ़े पांच लाख रुपये के जेवर रखे थे। करनैलगंज कोतवाल अंगद राय ने बताया कि, बदमाशों की तलाश में वाहनों की चेकिंग कराई जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।