{"_id":"c31a06fec9288e20e5bdbf3e7799c7e2","slug":"12-villages-from-seven-days-without-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 गांवों में सात दिनों से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 गांवों में सात दिनों से बिजली गुल
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कॉर्पोरेशन महकमा के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने एक्सईएन को शिकायती पत्र भेजकर आपूर्ति दुरुस्त कराने की मांग की है। शीघ्र आपूर्ति में सुधार न होने पर क्षेत्रवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विद्युत उपकेंद्र तुलसीपुर का जहंदरिया फीडर से जुड़े उपभोक्ता सीके राना, रामसरन, नंदलाल चौरसिया, अरविन्द सिंह, विनोद कुमार, बाबादीन, चंद्र प्रकाश, रक्षाराम व राम नेवास आदि ने एक्सईएन को भेजे गए पत्र में कहा है कि क्षेत्र के 12 गांवों में पिछले सात दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है।
तकनीकी खराबी के चलते आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पावर कॉर्पोरेशन के जेई व कर्मचारियों को समस्या का निराकरण कराने के लिए कई बार कहा गया लेकिन अभी तक समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। बिजली आपूर्ति न मिलने से करीब छह हजार लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों ने समस्या का शीघ्र निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एसडीओ पावर कॉर्पोरेशन राम अचल ने बताया कि शीघ्र ही तकनीकी खराबी दूर कराकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।