फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   12 people vulnerable to diariya

डायरिया की चपेट में 12 लोग

Mon, 07 Sep 2015 11:24 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
परसपुर से सटी दलित बस्ती चमर टोलिया में इन दिनों डायरिया का प्रकोप है। डेढ़ हफ्ते में मोहल्ले में 12 लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं। परसपुर की दलित बस्ती चमर टोलिया की आबादी 300 से ऊपर है। मोहल्ले में न तो जलनिकासी की कोई व्यवस्था है और न ही पेयजल की। डेढ़ हफ्ते से इस बस्ती में डायरिया का प्रकोप है।
विज्ञापन


यहां रहने वाले नुन्नू का  पुत्र अमन (8), अनमोल (4) पुत्र जगदीश, विशाल (8) पुत्र दलगंजन, दलगंजन (50), रामा (60) पत्नी तेजे, दीपक (6) पुत्र राधेश्याम, रामप्रकाश (15) पुत्र रामसूरत, अर्जुन (16) पुत्र कमल, प्रमिला (18) व रेनू (15) पुत्री गोविंदे, सौरभ (3) पुत्र रमेश डायरिया की चपेट में है।
विज्ञापन


बस्ती के लोगों का कहना है कि वह बीमारी की शिकायत लेकर सीएचसी पर गए थे। जहां से उन्हें कुछ दवाएं देकर बाहर की दवाएं लिख दी गईं, लेकिन बीमारी पर अभी तक कोई नियंत्रण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एससी द्विवेदी का कहना है कि बस्ती चमर टोलिया में गंदगी की भरमार है। इसके कारण बीमारी पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं हुआ है।

मोहल्ले में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर लोगों को पानी उबालकर पीने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही गंदगी वाली जगहों पर चूने इत्यादि का छिड़काव भी कराया जा रहा है। जो दवाएं उनके पास उपलब्ध है, उसी से बीमार लोगों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed