फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   खेलो इंडिया से नगर में 6 करोड़ से बनेगा खेल स्टेडियम

खेलो इंडिया से नगर में 6 करोड़ से बनेगा खेल स्टेडियम

Tue, 26 Feb 2019 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
खेलो इंडिया से नगर में 6 करोड़ से बनेगा खेल स्टेडियम

विज्ञापन
शहर में 6 करोड़ से बनेगा मल्टी पर्पज स्टेडियम

गोंडा। खेलो इंडिया खेलो योजना से हर स्तर के खेलों को बढ़ावा देने और प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए शहर में 6 करोड़ से खेल स्टेडियम बनेगा।

खेल विभाग की मांग पर युवा कल्याण विभाग ने प्रस्ताव भेजा है। शहर के मेवातियान मोहल्ले में नजूल की भूमि पर खेल स्टेडियम बनाने की तैयारी पूरी की गई है। मार्च में स्टेडियम के निर्माण की कार्रवाई आगे बढ़ेगी। जिले के एक लाख युवाओं को दो दर्जन से अधिक खेलों में प्रतिभाग का मौका मिलेगा।

केन्द्र सरकार की युवाओं को प्रोत्साहित करने की खेलो इंडिया खेलो कार्यक्रम को प्रदेश सरकार गंभीरता से लागू करने पर जोर दे रही है। लेकिन युवा कल्याण विभाग का कोई स्टेडियम शहर या आसपास न होने से आयोजनों में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन


अब युवा कल्याण विभाग ने शहर के मेवातियान मोहल्ले में स्टेडियम का निर्माण 6 करोड का बजट तय हुआ है। इससे स्टेडियम में बहुउद्देशीय हाल के साथ ही अन्य सुविधाएं रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों के खेलने के लिए पर्याप्त संसाधन मिलेंगे। स्टेडियम में गतिविधियों को विभाग को एक बजट मिलेगा। जिससे किसी तरह से आयोजनों में कोई दिक्कत न हो।

स्टेडियम के निर्माण के साथ ही खेलों के लिए ट्रैक भी बनाए जाएंगे। जिससे सभी खेलों का स्तर बेहतर हो सके। एथलेटिक्स ट्रैक के साथ ही फुटबाल व हाकी ट्रैक, ग्राउंड के साथ ही तरणताल भी बनेगा। बहुउद्देशीय हाल में खिलाड़ियों की सुविधाओं के आधार पर निर्माण होगा। स्नान घर व चेंजिंग रूम भी होंगे।


खेलो इंडिया से स्थानीय खेलों को भी शामिल किया गया है। इसमें 8 से 12 आयु वर्ग के बालक व बालिकाएं आन लाइन पंजीकरण करके खेलों इंडिया से जुड़ सकते हैं।

इसके बाद प्रतियोगिताओं में शामिल होकर अपना स्थान भी हासिल कर सकते हैं। प्रतियोगिताओं में पुरस्कार भी तय है, प्रथम पुरस्कार 1500, द्वितीय पुरस्कार 1000, तृतीय पुरस्कार 500 रुपये तय है। खिलाड़ियों के लिए दैनिक भत्ता भी तय है, जिसमें स्थानीय खिलाड़ियों को 75 रुपये और गैर स्थानीय को 150 रुपए दैनिक भत्ता मिलेगा।

खेलो इंडिया खेलो कार्यक्रम से स्टेडियम निर्माण के लिए विभाग से भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश था। मेवातियान में भूमि का प्रस्ताव भेजा गया है।
-दयाशंकर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed