फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   97 करोड़ से सीएम समग्र गांव को लगेंगे विकास के पंख

97 करोड़ से सीएम समग्र गांव को लगेंगे विकास के पंख

Fri, 17 Aug 2018 01:33 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
97 करोड़ से सीएम समग्र गांव को लगेंगे विकास के पंख
गोंडा। विकास से अछूते गांव अब मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना से चमकेंगे। योजना में जिले के 42 गांवों का चयन कर उनके विकास की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसके लिए करीब 97 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन


गांवों की सूरत बदलने की कवायद जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल इन गांवों में एक साथ विकास की कई योजनाएं जल्द ही शुरू होंगी। विभिन्न विभागों ने विकास का खाका भी खींच लिया है और योजना के लिए बजट भी मांगा है। बारिश के बाद बजट के आवंटन की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना में शामिल गांवों में पक्की सड़क के साथ ही गांव के मजरों को सीसी रोड व केसी ड्रेन से जोड़ा जाना है। इसे लेकर 29.85 किमी पक्की सड़क के लिए पीडब्ल्यूडी ने 16 करोड़ 56 लाख 13 हजार रुपये का बजट मांगा है। विभाग को इसका प्रस्ताव भेज दिया है। इसके साथ ही गांवों के रास्तों को सोलर स्ट्रीट लाइट से जगमग करने की तैयारी है। यहां सभी योजनाएं संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही पेंशन योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया जाएगा। शौचालय निर्माण के साथ ही कूड़ा प्रबंधन की भी व्यवस्था होगी। पढ़े लिखे युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण मिलेगा और परिषदीय स्कूलों को स्मार्ट बनाने की योजना है।

इनसेट
तैयार किया विकास का खाका, मांगा बजट
सड़क के साथ ही 141836 मीटर लंबी सीसी रोड व 116319 मीटर लंबे केसी ड्रेन के लिए 61 करोड़ 69 लाख 87 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 8640 शौचालय विहीन परिवारों को स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय बनवाने के लिए 10 करोड़ 91 लाख 79 हजार रुपये का बजट, प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूलों में कंप्यूटर आदि के लिए 43 लाख 55 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

गांव की गलियों में 725 सोलर स्ट्रीट लाइट के लिए एक करोड़ 55 लाख 15 हजार, 37 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 2 करोड़ 78 लाख 24 हजार, 3770 छायादार पौधों के लिए एक करोड़ 58 लाख रुपये, 1371 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास दिए जाने के लिए 16 करोड़ 45 लाख 40 हजार, 282 हैंडपंपों के लिए 98 लाख 70 हजार रुपये समेत कई अन्य योजनाओं के लिए बजट मांगा गया है। कार्य योजना में कौशल विकास मिशन से 76 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।


इन गांवों का हुआ चयन
मुख्यमंत्री समग्र गांव विकास योजना में 42 गांव शामिल किए गए हैं। झंझरी का सोनी हरलाला, काजीदेवर, लक्ष्मणपुर, इमिलिया मिश्र, रानीपुरवा जानकीनगर, चौरी हर्षोपट्टी, मंगीजोत, कुहजा, इंटियाथोक के कलेना, नदवर, पूरे मुसद्दी, पृथ्वीपालगंज ग्रंट, बभनजोत के नरहरपुर, केशवनगर, करनैलगंज के बैजनाथ, छतरौली, बसहिया, कटरा के धोबहा, भदरिया, मुजेहना के त्रिभुवननगर ग्रंट, दत्तनगर माफी, मनकापुर के अम्बरपुर, फिरोजपुर, मऊ, अशरफपुर, पंडरीकृपाल के बकठोरवा, रेहरा, महादेवा, मलारी, रमवापुर गोविंद, परसपुर के चंदापुर किटौरा, गोगिया, छपिया के महौलीखोरी, सैजलपुर, बभनी, बगदर ग्रंट, वजीरगंज के परतापुर, नवाबगंज के देवीनगर, जैतपुर, दुल्हापुर, दुर्गापुर, गैलनग्रंट गांवों का चयन हुआ है।


वर्जन
मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना में चयनित गांवों के विकास की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। विभागों ने बजट की मांग की है। कई योजनाओं का संचालन हो रहा है और समीक्षा भी की जा रही है।
- अशोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed