{"_id":"59e4f3f04f1c1b59678b64a3","slug":"11508176880-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठे पर छापा मारकर पुलिस ने दबोचे चार जुआरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट भट्ठे पर छापा मारकर पुलिस ने दबोचे चार जुआरी
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंट भट्ठे पर छापा मारकर पुलिस ने दबोचे चार जुआरी
करनैलगंज(गोंडा)। दीपावली से पहले जुआरियों की धरपकड़ में जुटी करनैलगंज पुलिस ने रविवार की देर रात गुरवलिया गांव स्थित एक ईट भट्ठे पर छापा मारा। इस छापेमारी में पुलिस ने छह मोटरसाइकिल व 9100 रुपये की नकदी के साथ चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
दीपावली के त्योहार पर जुए का कारोबार काफी बढ़ जाता है।
इस पर अकुंश लगाने के लिए प्रदेश के पुलिस विभाग के मुखिया ने आदेश जारी किया है। इसी के मदद्ेनजर पुलिस जुआरियों की धरपकड़ में जुटी है। रविवार को करनैलगंज पुलिस को गुरवलिया गांव में बड़े पैमाने पर जुआ खेने जाने की सूचना मिली थी।
इस सूचना पर पुलिस ने गुरवलिया गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस की छापेमारी की सूचना मिलते ही जुआ खेल रहे लोग भागने लगे। चार लोगों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने 9100 रुपये की नकदी व छह मोटरसाइकिल बरामद की।
विज्ञापन
पकड़े गए लोगों ने अपना नाम इसरार निवासी बेलहरी, दिनेश कुमार निवासी बरौली बाजार थाना कैसरगंज, अनुज प्रताप सिंह निवासी गुरवलिया व सुरेश निवासी कैथौली बताया। कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।