फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   कटराबाजार में बिना पैसे नहीं ठीक होते बिजली का फाल्ट

कटराबाजार में बिना पैसे नहीं ठीक होते बिजली का फाल्ट

Fri, 28 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
कटराबाजार में बिना पैसे नहीं ठीक होते बिजली का फाल्ट

विज्ञापन
बिना पैसे नहीं ठीक होते बिजली के फाल्ट
शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों ने उपकेन्द्र पर किया प्रदर्शन
बोले अवर अभियंता, मिलती है लिखित शिकायत तो कराएंगे जांच
अमर उजाला ब्यूरो
दुबहाबाजार (गोंडा)। कटराबाजार बिजलीघर से जुड़े गांवों में बिजली का कोई भी फाल्ट बिना पैसे नहीं ठीक किया जाता। यह कहना है जगदीशपुर वल्दी गांव के लोगों का। जो शुक्रवार को अपनी शिकायत दर्ज कराने बिजलीघर पहुंचे थे। लेकिन वहां उन्हें कोई नहीं मिला। जिसके बाद नाराज लोगों ने बिजलीघर पर जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं बिजलीघर के अवर अभियंता रामगोपाल अनमोल का कहना है कि जगदीशपुर वल्दी गांव के लोगों से उन्हें फिलहाल तो कई शिकायत लिखित में नहीं मिली है।

जिले में ज्यादातर बिजलीघरों की कहानी भी ठीक कटराबाजार जैसी ही है। जहां बिजली का कोई भी फाल्ट बिना लाइनमैन पैसे लिए नहीं ठीक करता। यहां तक कि लाइनमैन अपनी कमाई के लिए बिजली के फाल्ट बिजली के खंभों पर लगे फ्यूज भी उड़ा देते हैं। इस कारण मजबूरी में गांव के लोगों को चंदा इकट्ठा करके लाइन ठीक करानी पड़ती है। शुक्रवार को कुछ ऐसी ही शिकायत लेकर जगदीशपुर वल्दी गांव के लोग कटराबाजार बिजलीघर पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों का आरोप था कि उनके गांव की बिजली का फ्यूज अक्सर उड़ जाता है। इसकी शिकायत करने पर लाइनमैन पैसा मांगते हैं। पैसा दे दो तो लाइन ठीक हो जाती है, अन्यथा कई-कई दिनों तक बिजली ही ठीक नहीं होती। बिजलीघर पर अवर अभियंता व किसी जिम्मेदार स्टाफ के न मिलने पर गांव के लोग वहां से चले आए और अब इसकी शिकायत मुख्यालय के अफसरों से करने को कहा है। वहीं दूसरी ओर बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता रामगोपाल अनमोल का कहना है कि उनसे जगदीशपुरवल्दी गांव के लोगों ने इस तरह की कोई लिखित शिकायत नहीं की है। लेकिन अगर ऐसी कोई शिकायत उन्हें मिलती है तो वह मामले की जांच जरूर कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed