फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   100 pregnant women had to undergo ultrasound tests at private centres

Gonda News: 100 गर्भवती को निजी सेंटर से करानी पड़ी अल्ट्रासाउंड जांच

Mon, 22 Dec 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 22 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
100 pregnant women had to undergo ultrasound tests at private centres
महिला अस्पताल में लाइन में खड़ीं महिलाएं। - संवाद 
गोंडा। जिला महिला अस्पताल में सोमवार को अल्ट्रासाउंड की सुविधा न मिलने से करीब 100 गर्भवती महिलाओं को निजी सेंटर में जांच कराने को मजबूर होना पड़ा। सोमवार सुबह महिला अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें लगी थीं।
विज्ञापन

महाराजगंज निवासी सावित्री अपनी बहू को चिकित्सक को दिखाने आईं, जिन्होंने अल्ट्रासाउंड जांच कराने की सलाह दी। जब वह अस्पताल में जांच कराने पहुंचीं, तो पता चला कि रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर हैं। सावित्री ने मजबूरी में निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर 600 रुपये खर्च करके बहू की अल्ट्रासाउंड जांच कराई।
विज्ञापन

मथुरा चौबे शंकरपुरवा की रानी देवी अपनी सास मैनावती के साथ जांच कराने आई थीं। उन्होंने बताया कि चिकित्सक ने हर 15 दिन में अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी है, लेकिन अस्पताल में सुविधा न मिलने के कारण निजी सेंटर में जाना पड़ा। शहर के तोपखाना क्षेत्र की रहीसुन्निशा को भी इसी तरह जांच कराने के लिए निजी सेंटर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को आईं 349 मरीजों में से लगभग 100 गर्भवती को इसी समस्या का सामना करना पड़ा। निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा न मिलने के कारण इन गर्भवती महिलाओं को निजी सेंटर में 600-600 रुपये खर्च करने पड़े।

महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि यहां तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट बीते दिनों चोटिल हो गए थे। इस वजह से अवकाश पर हैं, जिसके कारण अल्ट्रासाउंड की सुविधा बाधित है। इसके लिए लिखापढ़ी की जा चुकी है। जल्द ही समाधान की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed