फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   10 years imprisonment to three accused of rape

Gonda News: दुष्कर्म के तीन दोषियों को 10 साल की सजा

Wed, 06 Sep 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 06 Sep 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
10 years imprisonment to three accused of rape
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात साल की अबोध बालिका से दुष्कर्म के मामले में 30 साल तक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद बुधवार को पीड़िता को न्याय मिला। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने घटना में दोषी तीन अभियुक्तों को 10-10 साल कारावास और 30-30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अनीता साहू ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने 29 सितंबर 1993 को पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें कहा कि सुबह नौ बजे वह अपनी पत्नी के साथ घर के सामने खेत में मक्का तोड़ रहा था। तभी अशोक, छोटू व सुबास घर में घुस गए और अशोक ने उसकी सात साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी के चिल्लाने पर जब वह पत्नी के साथ दौड़ा तो तीनों घर से निकलकर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना की और पुख्ता साक्ष्य मिलने पर तीनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान संदेह से परे साक्ष्य के आधार पर न्यायालय ने तीनों आरोपियों को दोषसिद्ध किया। बुधवार को इस मामले में निर्णय सुनाते हुए अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम नम्रता अग्रवाल ने अशोक, छोटू व सुबास को 10-10 साल सश्रम कारावास और 30-30 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अदालत के आदेशानुसार अर्थदंड की धनराशि जमा होने पर उसमें से आधी धनराशि पीड़िता को बतौर प्रतिकर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed