{"_id":"a99fb566d2b94e5ed8f9aead7c6199b2","slug":"gold-will-be-out-in-digging-says-shobhan-bhakt","type":"story","status":"publish","title_hn":"किले की खुदाई में सोना निकलकर रहेगाः ओम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किले की खुदाई में सोना निकलकर रहेगाः ओम
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 26 Oct 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत शोभन सरकार के शिष्य स्वामी ओम ने कहा कि चाहे 20 मुकदमे ही क्यों न लग जाएं, हम सही हैं। स्वर्ण भंडार मिलकर रहेगा। फतेहपुर के आदमपुर में सरकार खुदाई का निर्णय ले नहीं तो भक्त निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश सरकार की भी जमकर खिंचाई की। शुक्रवार दोपहर बाद डौंडिया खेड़ा पहुंचे स्वामी ओम ने कहा कि स्वर्ण भंडार मिलकर रहेगा। किले की खुदाई भूगर्भ विज्ञान विभाग की जांच के बाद हो रही है।
विज्ञापन
जिस धातु की पुष्टि के बाद खुदाई हो रही है वह धातु सोना ही है। उन्होंने कहा कि फतेहपुर के आदमपुर में प्रदेश सरकार व प्रशासन का रवैया ठीक नहीं है।
आदमपुर में खुदाई का निर्णय जल्द न लिया गया तो भक्त आगे का निर्णय लेंगे। स्वामी ओम जी ने कहा कि डौंडिया खेड़ा में एएसआई की टीम की खुदाई सही दिशा में है।
विज्ञापन
शुक्रवार को डौंडिया खेड़ा में काफी कम लोग आए। लोगों के न आने की वजह पुलिस की सख्ती और खुदाई की सुस्त रफ्तार बताई जा रही है। गांव के लोगों का कहना है कि जिस गति से काम चल रहा है अभी 16 फीट खुदाई में कई दिन लगेंगे।