फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Global investors summit 2023 mukesh ambani says roll out of 5G in every corner of UP by 2023 end

Mukesh Ambani GIS 2023: एक साल के अंदर यूपी में देंगे एक लाख नौकरी, हर कोने में होगा 5G

Fri, 10 Feb 2023 01:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 10 Feb 2023 01:06 PM IST
सार

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के पहले ही दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी से लेकर बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला व अन्य लोगों ने शिरकत की।

विज्ञापन
Global investors summit 2023 mukesh ambani says roll out of 5G in every corner of UP by 2023 end
मुकेश अंबानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में आज से तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 का आगाज हो चुका है। इसमें बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने शिरकत की है। पहले ही दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी से लेकर बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला व अन्य लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर मुकेश अंबानी ने एक बड़ा एलान किया है।

विज्ञापन


लखनऊ में चल रहे समिट में मुकेश अंबानी ने एलान किया है कि 2023 के अंत तक उत्तर प्रदेश के हर शहर, गांव और कस्बे तक जियो की 5-जी सेवाएं पहुंच जाएंगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार और ईज आफ डूइंग बिजनेस में सुधार के कारण यूपी नए भारत के लिए आशा का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए उद्योग और सहयोग दोनों की आवश्यकता है जिसे यूपी पूरा कर रहा है।

विज्ञापन

रिलायंस प्रदेश के युवाओं को देगा 1 लाख से ज्यादा जॉब

मुकेश अंबानी ने समिट के दौरान बताया कि रिलायंस उत्तर प्रदेश में अगले चार सालों में जियो, रिटेल और रिन्यूएबल बिजनेस के माध्यम से 75000 करोड़ रुपयों का निवेश करेगी। इससे हम 1 लाख से अधिक नौकरियां देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, इस साल के बजट से भारत एक विकसित देश के रूप में उभरेगा। यह अपनी तरह का पहला बजट है जिसमें देश के नींव को मजबूत करने  वाले रिसोर्सेज के लिए सबसे ज्यादा पूंजी खर्च खर्च करने का प्रस्ताव है। यह देश के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। भारत एक मजबूत विकास पथ पर चल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed