{"_id":"060a7fb0-919a-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"girl-student-blames-teacher-to-misbehave-in-examination-hall","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सुविधा शुल्क दो नहीं तो पैर पकड़ो और थूककर चाटो' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सुविधा शुल्क दो नहीं तो पैर पकड़ो और थूककर चाटो'
बलिया/ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2013 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा दे रही एक छात्रा ने कॉलेज के शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि नकल करने के लिए उससे पहले सुविधा शुल्क मांगा गया, समय से न देने के कारण उसकी कापी छीन ली गई। इसके बाद उससे पैर पर गिरने और थूक कर चाटने के लिए कहा गया। छात्रा ने शिक्षक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
गड़वार कसबे की रहने वाली छात्रा जोगापुर गांव में स्थित रामध्यान महाविद्यालय में सोमवार को प्राचीन इतिहास के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा देने गई थी। आरोप है कि परीक्षा के दौरान कॉलेज के एक शिक्षक ने उससे नकल की छूट के लिए 4000 रुपये सुविधा शुल्क के रूप में देने को कहा। कई दिनों से उससे यह मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
निर्धारित तिथि पर भी जब वह रुपया नहीं दे सकी तो उसकी कापी कक्ष निरीक्षक ने छीन ली। शिक्षक ने कहा कि पैसा दो, नहीं तो घर जाओ। उसके गिड़गिड़ाने पर भी शिक्षक को दया नहीं आई। उसने कहा कि मेरे पैर पकड़ो और थूककर चाटो। वह पैर पकड़कर रोती रही लेकिन कक्ष निरीक्षक थूक कर चाटने की बात दोहराता रहा। ऐसा न करने पर उसे परीक्षा कक्ष से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
उसने जब परिजनों को बताया तो वे मंगलवार को कॉलेज पहुंचे और इस संबंध में प्रबंधक और अन्य शिक्षकों से बात की, लेकिन सभी ने उनकी बात अनसुनी कर दी। इसके बाद छात्रा ने गड़वार थाने में कक्ष निरीक्षक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
रामध्यान महाविद्यालय के प्रबंधक नंदजी यादव का कहना है कि यह आरोप बेबुनियाद है। उससे सुविधा शुल्क की मांग नहीं की गई थी। उसे नकल करते पकड़ा गया था। परीक्षा से बाहर निकालने के बाद उसने फंसाने की नीयत से थूककर चटवाने की बात कही है।
गड़वार थानाध्यक्ष आत्माराम यादव ने कहा कि छात्रा के आरोप की जांच की जा रही है। मामला सही पाया गया तो एफआईआर दर्ज कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।