{"_id":"63a0adb16d23b1786f0c1c5a","slug":"you-step-up-the-plan-will-support-you-ghazipur-news-vns689448035","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आप कदम बढ़ाएं, योजना देगी आपको सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आप कदम बढ़ाएं, योजना देगी आपको सहारा
विज्ञापन
गाजीपुर। जो बेरोजगार युवा अपना रोजगार शुरू करना चाहते हैं वो प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना से लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत युवाओं को खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित उद्योग लगाने पर अधिकतम 10 लाख रुपये का कर्ज दिया जाएगा। जिस पर सरकार की ओर से 35 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी।
वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जिले में 150 युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि अब तक 21 युवाओं को योजना का लाभ भी मिल चुका है। योजना के लिए 85 लोगों ने आवेदन किया है। शासन की ओर से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तमाम योजनाएं संचालित की जा रही है। जिससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना भी ऐसी ही योजना है। योजना के लिए युवाओं को पीएमएफएमई पोर्टल पर आवेदन करने के बाद उसका वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद ऋण के लिए उनके प्रोजेक्ट को बैंक के पास भेजा जाएगा। अभी पीएमएफएमई पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
00
इन उद्योगों के लिए मिलेगा अनुदान
बेकरी, पशु एवं मुर्गी चारा, चावल एवं चावल मिल, दुग्ध उत्पादन से संबंधित, फ्लोर मिल, आयल सीड आधारित उद्योग, नमकीन उद्योग, मिठाई उद्योग, मैदा आधारित उद्योग, चिप्स, पापड़, नमकीन, बिस्कुट, रेडी टू कुक, मशरूम एवं मशरूम आधारित उद्योग, अचार, जैम, जैली, केचप, मुरब्बा जैसे उद्योग के लिए ऋण मिलेगा।
00
हरेक बृहस्पतिवार को मेले का होगा आयोजन
नये उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और उनकी जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए हरेक बृहस्पतिवार को उद्यान विभाग में मेले का आयोजन होगा। इसमें बैंक के अधिकारी, उद्यमी और उद्यान विभाग के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। यह मेला दिन में 12 से 2 बजे तक लगेगा।
000
बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए शासन ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना की शुरुआत की है। जिसमें जिले के 21 युवाओं को लाभ मिला है। 85 लोगों ने अभी आवेदन किया है।
- डा. शैलेंद्र दूबे, जिला उद्यान अधिकारी