{"_id":"6afe04021ed14df31a0e244b","slug":"no-ones-name-will-be-removed-from-the-electoral-roll-without-form-7-being-filled-out-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-164159-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: फॉर्म-7 भरे बिना मतदाता सूची से नहीं कटेगा किसी का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: फॉर्म-7 भरे बिना मतदाता सूची से नहीं कटेगा किसी का नाम
विज्ञापन
गाजीपुर। विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची से किसी का नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 भरना अनिवार्य होगा।
नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 और नाम-पता संशोधित कराने के लिए फॉर्म-8 का इस्तेमाल किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति चौरसिया ने सैदपुर तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो गया है। बीएलओ अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम सूची में शामिल किए जाएंगे, जबकि मृतक, शादी के बाद दूसरे स्थान पर बस चुके और अन्यत्र निवास करने वाले मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाए जाएंगे।
बैठक में नायब तहसीलदार सुमन यादव, गोविंद सिंह, भाजपा से अमित सिंह, सपा से कमलेश यादव, गोविंद यादव और सुरेंद्र यादव तथा कांग्रेस से हर्ष पांडेय और राघवेंद्र कुमार मौजूद रहे।