फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   You hit hard and lock in the toilet

आप ने नपा के शौचालय में जड़ा ताला

Wed, 11 Feb 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 11 Feb 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
You hit hard and lock in the toilet
गंगा निर्मलीकरण के लिए गंगा में गिर रहे शहर के नालों का पानी बंद करने की मांग को लेकर कई दिनों से सत्याग्रह करने के बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के सब्र का बांध टूट गया।
विज्ञापन


उन्होंने नगरपालिका के शौचालय में ताला जड़ दिया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य एवं पार्टी के जिला संयोजक ब्रजभूषण दुबे ने कहा कि गंगा हमारी मां हैं। हम इसकी अविरलता और निर्मलता को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महीनों तक सत्याग्रह करने के बाद भी नगरपालिका अध्यक्ष की ओर से ध्यान न देने पर कार्यकर्ताओं का सब्र का बांध टूट गया तो उन्होंने सत्याग्रह के बाद शौचालयों में आज ताला बंद कर दिया। पार्टी के जिला सचिव रुद्रेश कुमार निगम ने कहा कि पालिका के शौचालयों की गंदगी सीधे गंगा में जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज सिंह ने कहा कि भाजपा से प्रधानमंत्री गाय और गंगा का नारा देकर केंद्र में अपनी सरकार बनाते है और केंद्रीय मंत्री उमा भारती गंगा सफाई अभियान चलाती हैं, वहीं गाजीपुर भाजपा से ताल्लुक रखने वाले नगरपालिका अध्यक्ष गंगा प्रदूषण अभियान चला रहे हैं।

इस मौके पर अनूप मिश्र, अरुण कुमार सिंह, हनुमान बिंद, बजेश, मनोज यादव ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता कासिम और संचालन जावेद अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed