फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman dies after falling on road, bike rider crushed by truck

सड़क पर गिरकर महिला की मौत, बाइक सवार को ट्रक ने कुचला

Tue, 10 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling on road, bike rider crushed by truck
नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारा पेट्रोल पंप के सामने वाराणसी- गाजीपुर फोरलेन पर मंगलवार को बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव लेकर घर चले गए। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से मातम पसर गया।
विज्ञापन

औड़िहार निवासी चिंता देवी (46) सुबह पुत्र सुजीत और दो अन्य बच्चों के साथ बाइक से नंदगंज किसी काम से आ रही थी। नैसरा पेट्रोल पंप के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर उछल गई और पीछे बैठी चिंता देवी सड़क पर सिर के तरफ से गिर पड़ी। हादसे के बाद राहगीरों एवं ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्हें उपचार के लिए नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव लेकर घर चले गए। इधर शव घर पहुंचते ही परिजन रोने- बिलखने लगे। ग्रामीणों ने सांत्वना देकर किसी तरह से उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

वहीं नोनहरा थाना क्षेत्र के रोहली गांव के सामने मंगलवार की देर शाम नौ बजे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेसर थाना क्षेत्र के औरइया दरियापुर गांव निवासी राजदेव राजभर (48) अपने मित्र रामब्रत बिंद की पुत्र के तिलकत्सोव पर भागलपुर गांव जा रहे थे। बाइक पर रामब्रत बिंद बैठे थे और बाइक राजदेव राजभर चला रहे थे। रोहली गांव के सामने अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे बाइक सहित राजदेव और रामब्रत गिर पड़े। ट्रक का पहिया राजदेव राजभर को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। जबकि रामब्रत बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल रामब्रत बिंद को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। नोनहरा थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed