फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Weather Lee side , grew cold drizzle

मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

Tue, 16 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Tue, 16 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Weather Lee side , grew cold drizzle
मौसम का रुख बदलने के बाद रविवार की रात और सोमवार की सुबह हुई मामूली बूंदाबांदी के चलते ठंड में इजाफा हुआ है। सोमवार को पूरे दिन बदली छायी रही। रविवार तक दिन में तल्ख धूप होने के कारण लोगों ने गरम कपड़े रख दिए थे। यह माना जा रहा था कि अब मौसम साफ रहेगा लेकिन रविवार की रात से ठंड लौटने पर लोगों ने फिर
विज्ञापन


गरम कपड़े निकाल लिए। किसानों का मानना है कि मौसम में नमी का लाभ गेहूं की फसल को मिलेगा।  
जलवायु परिवर्तन के चलते इस बार ठंड के मौसम में अपेक्षित ठंडी नहीं पड़ी। इसके चलते न सिर्फ मौसम के रुख में

भी लगातार परिवर्तन के साथ ही तापमान में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। इसकी वजह से न सिर्फ लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं बल्कि खेती पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इस बार ठंडी अधिक न पड़ने
विज्ञापन


और नमी की कमी के कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। अधिकतर स्थानों पर गेहूं की फसल काफी खराब स्थिति में नजर आ रही है। गेहूं की पौधों का विकास रुक गया है। वहीं कुछ स्थानों पर गेहूं के छोटे पौधों में बालियां
विज्ञापन
विज्ञापन


निकल आई हैं। कृषि वैज्ञानिक इस बात को लेकर चिंतित हैं और इसकी वजह मौसम परिवर्तन बता रहे हैं। बसंत पंचमी बीतने के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा था कि अब मौसम साफ होगा लेकिन शनिवार की शाम से मौसम ने करवट ली और रात में बूंदाबांदी हुई। सोमवार को सुबह से पूरे दिन बदली छायी रही और रह-रह कर मामूली बूंदाबांदी होती रही जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। पीजी कॉलेज के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि बुधवार को भी बदली छाए रहने की संभावना है। हालांकि मौसम के रुख में परिवर्तन को लेकर किसान उत्साहित हैं। उनका मानना है कि मौसम में नमी बढ़ने का लाभ गेहूं की फसल को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed