{"_id":"5a9596fc4f1c1bca798bc225","slug":"waiting-tickets-can-not-be-found-in-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली में नही मिल पा रहा वेटिंग टिकट भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली में नही मिल पा रहा वेटिंग टिकट भी
अमर उजाला ब्यूरो, गाजीपुर
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
ओम अनुग्रह यात्रा ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगों का पर्व होली पर दूरदराज रह रहे लोगों के घर-गांव आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके चलते गाड़ियों में काफी भीड़ बढ़ गई है। हालत यह है कि विभिन्न स्टेशनों पर आने वाली गाड़ियों में जगह नहीं है। लोग किसी तरह यात्रा करने को बाध्य हैं। किसी ट्रेन में अब वेटिंग टिकट भी नहीं मिल पा रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत दिल्ली और मुंबई की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों में है।
बड़े शहरों तथा महानगरों में रह रहे लोगों के होली पर्व पर घर आने के कारण रेल तथा बस में भीड़ उमड़ रही है। बड़े शहरों से आने वाली गाडिय़ां पूरी तरह से कसी हुई चल रही है। सुविधा के लिए जिन्होंने पहले आरक्षण करा लिया है, उन्हें तो दिक्कत नहीं झेलनी पड़ रही है लेकिन जो इससे चूक गए उन्हें गाडिय़ों में आरक्षण तक नहीं मिल रहा है। गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर स्वतंत्रता सेनानी एवं पवन आदि में होली के बाद भी कई दिनों तक आरक्षण मिलना मुश्किल है। मुगलसराय-दानापुर रेलमार्ग पर अप एवं डाउन की ट्रेन 13484-13414 फरक्का एक्सप्रेस, 12402 मगध एक्सप्रेस, 13008 तूफान, 13120 अपर इंडिया 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 12368 विक्रमशिला, 12304 पूर्वा एक्सप्रेस, 12394 संपूर्ण क्रांति आदि में आरक्षित टिकट नहीं मिल पा रहा है। यही नहीं इन ट्रेनों में होली तक वेटिंग भी नहीं है। सबसे अधिक परेशानी परिवार लेकर यात्रा कर रहे लोगों को हो रही है। भीड़ को कम करने के लिए रेल तथा परिवहन विभाग की ओर से कुछ तैयारी की गई है लेकिन इसका कोई खास असर नहीं पड़ रहा है।