Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Passenger bus operating without permit seized passengers sent their way via state transport roadways

गाजीपुर: बिना परमिट चल रही यात्री बस सीज, यात्रियों को रोडवेज बस से भेजा

Thu, 26 Nov 2026 11:04 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: किशन चौबे Updated Thu, 26 Nov 2026 11:04 PM IST
सार

सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत ऑपरेशन सतर्कता में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने बिना वैध परमिट चल रही यात्री बस को सीज कर दिया। यात्रियों को रोडवेज बस से आगे भेजा गया। दो ओवरलोड ट्रकों और दो स्कूली वाहनों समेत पांच वाहन निरुद्ध किए गए, जबकि 85 वाहनों का चालान हुआ।

विज्ञापन
Ghazipur Passenger bus operating without permit seized passengers sent their way via state transport roadways
गाजीपुर परिवहन विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्कता में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिना वैध परमिट संचालित यात्री बस को सीज कर दिया। बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित आगे की यात्रा के लिए गाजीपुर डिपो की रोडवेज बस से रवाना किया गया। इसके अलावा दो ओवरलोड ट्रकों और दो स्कूली वाहनों समेत पांच वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 85 वाहनों का चालान भी किया गया।

विज्ञापन


26 और 27 नवंबर को विशेष अभियान
आरआई राज भूषण चौधरी ने बताया कि 26 और 27 नवंबर को विशेष अभियान ऑपरेशन सतर्कता चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एआरटीओ धनवीर यादव ने बिना वैध परमिट संचालित यात्री बस को निरुद्ध किया। बस का तकनीकी परीक्षण संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) से कराया जाएगा। जांच रिपोर्ट मिलने और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी होने के बाद ही बस को छोड़ा जाएगा। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें गाजीपुर डिपो की रोडवेज बस से आगे भेजा गया।

विज्ञापन
Trending Videos

ट्रैक्टरों पर लगाए रिफ्लेक्टिव टेप
उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मंडी परिसरों और टोल प्लाजा पर भी अभियान चलाया गया। इस दौरान 80 से 85 ऐसे ट्रैक्टरों के पिछले हिस्से पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगवाए गए, जिनमें पहले से रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे। इससे रात और आगामी कोहरे के दौरान वाहनों की दृश्यता बढ़ेगी और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed