Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Discussion held on social justice and civil rights on Constitution Day

गाजीपुर: संविधान दिवस पर सामाजिक न्याय और नागरिक अधिकारों पर हुई चर्चा

Thu, 26 Nov 2026 11:18 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: किशन चौबे Updated Thu, 26 Nov 2026 11:18 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में संविधान दिवस पर लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और नागरिक अधिकारों पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा संविधान और पीडीए समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुईं डॉ. रीना भारती का स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Ghazipur Discussion held on social justice and civil rights on Constitution Day
गाजीपुर सपा, संविधान दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय डॉ. लोहिया-मुलायम सिंह भवन, बंशी बाजार में बृहस्पतिवार को संविधान दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


संविधान के आदर्शों को लागू करना जिम्मेदारी
जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार देता है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से लोकतांत्रिक, समतामूलक और न्यायपूर्ण व्यवस्था का मार्ग दिखाया। प्रस्तावना में दिए गए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को लागू करना सरकार और नागरिकों की जिम्मेदारी है। सपा संविधान, लोकतंत्र और पीडीए समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

Ghazipur Discussion held on social justice and civil rights on Constitution Day
गाजीपुर सपा, संविधान दिवस - फोटो : अमर उजाला

सदर विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि संविधान की रक्षा और जनता के अधिकारों के लिए आवाज उठाना जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। मुहम्मदाबाद विधायक सुहैब अंसारी ने भाईचारा, सद्भाव और समानता को मजबूत करने पर जोर दिया।

डॉ. रीना भारती का स्वागत
कार्यक्रम में जिला सचिव जयराम भारती ने संविधान की 36 प्रतियां वितरित कीं। बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुईं डॉ. रीना भारती का स्वागत किया गया। संचालन जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ. नन्हकू सिंह यादव, सुशील जायसवाल, राजकुमार पांडेय, निजामुद्दीन खान सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed