Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur BJP observed Constitution Day as Samvidhan Gaurav Diwas discussed the ideals enshrined in Preamble

गाजीपुर: भाजपा ने संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाया संविधान दिवस, प्रस्तावना के आदर्शों पर चर्चा

Thu, 26 Nov 2026 10:38 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: किशन चौबे Updated Thu, 26 Nov 2026 10:38 PM IST
सार

भाजपा ने छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय में संविधान दिवस को संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाया। विचारगोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि संविधान के प्रति सम्मान और उसके मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता सशक्त लोकतंत्र की पहचान है।

विज्ञापन
Ghazipur BJP observed Constitution Day as Samvidhan Gaurav Diwas discussed the ideals enshrined in Preamble
Ghazipur, BJP - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय में संविधान दिवस को संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित विचारगोष्ठी में संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि संविधान के प्रति सम्मान और उसके मूल्यों व आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान है।

विज्ञापन


संविधान लोकतंत्र की आत्मा : कृष्ण बिहारी राय
कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आत्मा, राष्ट्रीय एकता का आधार और नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों का संरक्षक है। यह केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक चेतना, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय संप्रभुता का आधार है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान सभा के सदस्यों ने व्यापक विचार-विमर्श और दूरदर्शिता के साथ इसकी रचना की थी। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी रहें जागरूक
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और अवसर प्रदान किए हैं। इसमें महिलाओं के अधिकारों, सामाजिक न्याय और समानता के लिए की गई व्यवस्था समावेशी भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को संवैधानिक अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि संविधान राष्ट्रीय अस्मिता, लोकतांत्रिक व्यवस्था और अखंडता का आधार स्तंभ है। इसने विविधताओं से भरे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया, ताकि नई पीढ़ी संविधान निर्माण की यात्रा, उसके निर्माताओं के योगदान और नागरिक कर्तव्यों से परिचित हो सके।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में 4030 चयनित स्थानों पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं को सुरक्षित और संरक्षित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रत्येक स्थान पर 10 लाख रुपये की व्यवस्था की गई है।

महापुरुषों के चित्रों पर किया पुष्पार्चन
इससे पहले जिला कार्यालय सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और संविधान के प्रमुख शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना में निहित आदर्शों और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, कालीचरन राजभर, क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर, सुशीला सोनकर, वृजनन्दन सिंह, रामराज बनवासी, रामनरेश कुशवाहा, रमेश सिंह पप्पू, अमित सिद्धार्थ, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष सुधाकर कुशवाहा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed